भागलपुर में 70 हजार रिकॉर्ड हुए ऑनलाइन

भागलपुर. शहरवासियों के लिए होल्डिंग टैक्स भुगतान अब और आसान होने जा रहा है। स्मार्ट सिटी के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स सुविधा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। होल्डिंग टैक्स एजेंसी द्वारा पहले 44 हजार घरों का डेटा अपलोड किया गया था, जिसे बढ़ाकर अब 70 हजार कर दिया गया है, जबकि निगम के रिकार्ड में 83 हजार होल्डिंग दर्ज हैं। अधिकांश रिकार्ड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फीड हो चुका है, जिससे लोग घर बैठे टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने ऑनलाइन तैयारी को लेकर दो दिन पूर्व समीक्षा कर

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भागलपुर.

शहरवासियों के लिए होल्डिंग टैक्स भुगतान अब और आसान होने जा रहा है। स्मार्ट सिटी के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स सुविधा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। होल्डिंग टैक्स एजेंसी द्वारा पहले 44 हजार घरों का डेटा अपलोड किया गया था, जिसे बढ़ाकर अब 70 हजार कर दिया गया है, जबकि निगम के रिकार्ड में 83 हजार होल्डिंग दर्ज हैं।

अधिकांश रिकार्ड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फीड हो चुका है, जिससे लोग घर बैठे टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने ऑनलाइन तैयारी को लेकर दो दिन पूर्व समीक्षा कर चुके हैं। इस सुविधा को अतिशीघ्र लागू करने का स्मार्ट सिटी और आउट सोर्सिंग एजेंसी लाजीकूफ को निर्देश दिया है।

जीआईएस मैपिंग से सटीक आकलन
भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में जीआईएस मैपिंग के जरिए जमीन और भवन के सीमांकन की सटीक जानकारी तैयार की जा रही है। इससे भवन के वास्तविक क्षेत्रफल और उपयोग की सही स्थिति स्पष्ट होगी। इससे टैक्स निर्धारण में पारदर्शिता आएगी और राजस्व संग्रहण भी बेहतर होगा। इस व्यवस्था से निगम कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और लंबी कतारों से भी मुक्ति मिलेगी।

ऑनलाइन ट्रैकिंग और बकायेदारों को अलर्ट
भागलपुर नगर निगम के कर्मी कमांड सेंटर से यह मानिटर कर सकेंगे कि किस होल्डिंग धारक ने टैक्स का भुगतान किया है और किनके यहां बकाया है। बकायेदारों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए सूचना भेजी जाएगी, जिसमें बकाया राशि की जानकारी होगी। इसके आधार पर वे तुरंत ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।

राजस्व बढ़ाने की दिशा में कदम
होल्डिंग टैक्स शहर की विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत है। 70 हजार रिकार्ड ऑनलाइन होने से कर संग्रहण में पारदर्शिता और तेजी आएगी। निगम प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में शेष होल्डिंग का डेटा भी अपलोड कर दिया जाएगा। वहीं, भुगतान की समस्या दूर करने को लेकर बैंक के साथ करार हो चुका है।

कैसे करें ऑनलाइन भुगतान?

  1. नगर निगम व स्मार्ट सिटी के ऑनलाइन पोर्टल पर लागिन करें
  2. होल्डिंग नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज कर टैक्स विवरण देखें
  3. बकाया राशि की जानकारी के साथ ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से भुगतान करें
  4. भुगतान के बाद डिजिटल रसीद डाउनलोड कर लें

Leave a Comment

2