झारखंड में 64 सीडीपीओ चयनित

रांची. झारखंड लोक सेवा आयोग ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) नियुक्ति के तहत शनिवार को अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इससे राज्य को 64 सीडीपीओ मिले हैं। राज्य सरकार शीघ्र ही अनुशंसित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेगी। आयोग ने मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का सात से नौ जनवरी तक साक्षात्कार आयोजित किया था, जिसका परिणाम जारी कर दिया। इसमें अनारक्षित श्रेणी से 34, एससी श्रेणी से दो, एसटी श्रेणी से 21, बीसी-वन से एक तथा आर्थिक रूप से कमजाेर श्रेणी में छह सफल घोषित हुए हैं। सफल अभ्यर्थियों में अक्षय कुमार नेत्रहीन, प्रकाश कुमार शारीरिक दिव्यांग तथा

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 11, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रांची.

झारखंड लोक सेवा आयोग ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) नियुक्ति के तहत शनिवार को अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इससे राज्य को 64 सीडीपीओ मिले हैं। राज्य सरकार शीघ्र ही अनुशंसित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेगी।

आयोग ने मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का सात से नौ जनवरी तक साक्षात्कार आयोजित किया था, जिसका परिणाम जारी कर दिया। इसमें अनारक्षित श्रेणी से 34, एससी श्रेणी से दो, एसटी श्रेणी से 21, बीसी-वन से एक तथा आर्थिक रूप से कमजाेर श्रेणी में छह सफल घोषित हुए हैं।

सफल अभ्यर्थियों में अक्षय कुमार नेत्रहीन, प्रकाश कुमार शारीरिक दिव्यांग तथा अनुपमा कमल मूक बधिर हैं। इन्होंने इन कमजोरियों को धता बताते हुए अपनी प्रतिभा से सीडीपीओ जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त होने में सफलता प्राप्त की।

वहीं, चयनित 64 अभ्यर्थियों में 35 महिला हैं, जबकि 50 प्रतिशत अर्थात 32 पद ही महिलाओं के लिए आरक्षित थे। बताते चलें कि आयोग ने यह नियुक्ति परीक्षा जून 2023 में ही शुरू की थी।

Leave a Comment

2