3 साल एक्सपीरियंस और 9 करोड़ सैलरी! रिमोट जॉब पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

आज के डिजिटल दौर में नौकरी की खोज बहुत कठिन हो गई है. कभी स्किल नहीं है तो कहीं पैसे. वर्क कल्चर को लेकर आए दिन बहस होती रहती है. सोशल मीडिया पर सताक्षी नाम की लड़की ने अपनी रिमोट जॉब की सैलरी डिटेल शेयर की है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. उसने बताया कि उसके पास केवल 3 साल का अनुभव है और उसका पैकेज 9 करोड़ रुपये है. आज के समय में जब लोग बड़ी टेक कंपनी में नौकरी पाने के लिए  कड़ी मेहनत करते हैं, वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक पोस्ट

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

आज के डिजिटल दौर में नौकरी की खोज बहुत कठिन हो गई है. कभी स्किल नहीं है तो कहीं पैसे. वर्क कल्चर को लेकर आए दिन बहस होती रहती है. सोशल मीडिया पर सताक्षी नाम की लड़की ने अपनी रिमोट जॉब की सैलरी डिटेल शेयर की है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. उसने बताया कि उसके पास केवल 3 साल का अनुभव है और उसका पैकेज 9 करोड़ रुपये है.

आज के समय में जब लोग बड़ी टेक कंपनी में नौकरी पाने के लिए  कड़ी मेहनत करते हैं, वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर सताक्षी नाम की एक लड़की ने एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में लिखा था कि उसके बाद केवल 3 साल का एक्सपीरियंस. इसके साथ ही उसने रिमोट जॉब की सैलरी डिटेल भी शेयर की. सताक्षी ने बताया कि 3 साल के अनुभव के उनका सालाना का पैकेज 9 करोड़ रुपये है. ये सुनते ही यूजर्स हैरान हो गए.

घर में बैठे कमा रही 9 करोड़ रुपये
वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक, सताक्षी ने बताया कि वह घर से काम करती हैं और इतने पैसे कमा रही हैं. कई बार बड़ी टेक कंपनियों के सीनियर लेवल के प्रोफेशनल्स को इतनी सैलरी नहीं मिलती है. उससे से भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात ये है कि सताक्षी के पास केवल 3 साल का अनुभव है.

पोस्ट में बताया कैसे कर रही इतनी कमाई?
सताक्षी का कहना है कि उनकी कमाई के पीछे रिमोट वर्क और इंटरनेशनल कंपनियों के साथ काम करना शामिल है. जहां पर स्किल को ज्यादा महत्व दिया जाता है न कि केवल डिग्री को. पोस्ट में उन्होंने युवाओं को सलाह भी दी है. उन्होंने कहा कि जो युवा केवल बड़ी कंपनियों के पीछे भागते हैं वह ये कैसे भूल सकते हैं कि दुनिया में कई ऐसी कंपनियां हैं जो कर्मचारी की स्किल के लिए अच्छी सैलरी देते हैं. जरूरत है तो बस सही डायरेक्शन की.

कंपनी का नाम नहीं किया शेयर
हालांकि, पोस्ट में सताक्षी ने अपनी कंपनी का नाम नहीं शेयर किया है. उन्होंने केवल ऑफर लेटर शेयर किया है जिसके बाद से ही चर्चा तेज हो गई है. इस पोस्ट को देखने के बाद से यूजर ने कमेंट सेक्शन में सताक्षी से कई सवाल भी किए हैं जैसे वह कौन सी कंपनी में काम करती हैं, उन्हें ये ऑफर कैसे मिला या इस तरह की जॉब पाने के लिए कौन सी स्किल जरूरी होती है.

Leave a Comment

2