Advertisements

Food delivery और quick commerce क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Zomato और Blinkit की पैरेंट कंपनी Eternal के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी के संस्थापक Deepinder Goyal ने Eternal के CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, Blinkit के सह-संस्थापक Albinder Dhindsa को उनकी जगह नया CEO नियुक्त किया गया है। यह बदलाव 1 फरवरी से लागू होगा।











