Yogi Rally in Bengal: योगी-हिमंता का ‘बंगाल विजय’ प्लान, Mamata Banerjee के गढ़ में भारी सेंध!

बंगाल चुनाव के करीब आते ही योगी आदित्यनाथ और हिमंता बिस्वा सरमा की जोड़ी ने ममता बनर्जी के गढ़ में हलचल बढ़ा दी है, लेकिन क्या यह रणनीति बीजेपी को बंगाल में बड़ी जीत दिला पाएगी या फिर ममता का किला पहले की तरह मजबूत रहेगा, जानिए पूरी कहानी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 18, 2026

Yogi Rally in Bengal: पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक माहौल और भी गरमाता जा रहा है। इस बीच भाजपा ने ममता बनर्जी के गढ़ को भेदने के लिए अपने दो मजबूत चेहरों को मैदान में उतार दिया है। एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त और आक्रामक छवि है, जिन्हें उनके समर्थक “बुलडोजर बाबा” भी कहते हैं, तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर के रणनीतिकार हिमंत बिस्वा सरमा की धारदार राजनीतिक शैली है।