CM Yogi: कभी सहारनपुर में जिसका नाम ही लोगों में डर पैदा कर देता था, वही खनन माफिया हाजी इकबाल आज फरार घोषित होकर कानून के शिकंजे में आ चुका है। लखनऊ की स्पेशल कोर्ट ने उसे ‘आर्थिक अपराधी’ घोषित कर दिया है, जिसके बाद उसकी करीब 1000 करोड़ रुपये की बची हुई संपत्ति भी जब्त की प्रक्रिया में है।
कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जिसने मामूली परचून की दुकान से शुरुआत की और देखते ही देखते हजारों करोड़ का साम्राज्य खड़ा कर लिया। लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। योगी सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सख्त कार्रवाई ने उसके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। जानिए इस पूरे मामले की अंदरूनी कहानी और कैसे उसका साम्राज्य धीरे-धीरे खत्म हो गया।










