UP News: गोरखपुर में योगी का चुनावी शंखनाद, समाजवादी पार्टी पर लगाए बड़े आरोप

UP News: गोरखपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव का बिगुल फूंकते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा पर शिक्षा व्यवस्था खराब करने और शिक्षकों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। साथ ही कैशलेस इलाज, सुरक्षा बीमा और शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी को अपनी सरकार की उपलब्धियां बताया। गोरखपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव का शंखनाद बताते चले कि, उत्तर प्रदेश में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित शिक्षक मतदाता संवाद कार्यक्रम के जरिए चुनावी

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 12, 2026

UP News: गोरखपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव का बिगुल फूंकते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा पर शिक्षा व्यवस्था खराब करने और शिक्षकों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। साथ ही कैशलेस इलाज, सुरक्षा बीमा और शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी को अपनी सरकार की उपलब्धियां बताया।

गोरखपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव का शंखनाद

बताते चले कि, उत्तर प्रदेश में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित शिक्षक मतदाता संवाद कार्यक्रम के जरिए चुनावी अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड से बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में वोट देने की अपील की।

गोरखपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव का शंखनाद

कार्यक्रम में सीएम योगी ने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी शिक्षा, शिक्षण संस्थानों, शिक्षकों और उनकी सुरक्षा के लिए काम कर रही है, जबकि सपा का शिक्षा से कोई मेल नहीं है। योगी ने कहा, ”सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं, जो कभी मिलते नहीं हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा का विरोध करने वाला शिक्षक का हितैषी नहीं हो सकता।

सीएम योगी ने सपा के शासनकाल पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के शासनकाल को लेकर आरोप लगाया कि उस समय प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बदहाल थी। उनके मुताबिक, नकल प्रदेश की पहचान बन गई थी, स्कूलों के भवन जर्जर थे और छात्रों के सामने भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति रहती थी।

सीएम ने यह भी आरोप लगाया कि उस दौर में अराजकता फैलाने वाले तत्वों को संरक्षण मिलता था और शिक्षक अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। उन्होंने कहा कि कई शिक्षकों को सुरक्षा के लिए बंदूक लेकर विद्यालय जाना पड़ता था। ये आरोप लगाते हुए योगी ने सपा के शासनकाल और अपनी सरकार के कामकाज के बीच अंतर बताने की कोशिश की।

सीएम योगी ने अखिलेश यादव से पूछा सवाल ?

शिक्षकों के हितों का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी से सवाल किया कि उसके शासनकाल में शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा क्यों नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अब शिक्षक हितैषी होने का दावा कर रही है, लेकिन सत्ता में रहते हुए उसने शिक्षा जगत की समस्याओं का समाधान नहीं किया।

योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने बेसिक शिक्षा से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई हैं। उनके मुताबिक, शिक्षकों और उनके परिजनों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी गई है।

शिक्षकों को सुरक्षा बीमा और शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी का दावा

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि शिक्षकों को बिना वेतन कटौती सुरक्षा बीमा का लाभ दिया गया है। सरकार द्वारा संचालित या अनुदानित विद्यालयों के शिक्षकों की दुर्घटना में मृत्यु होने या अन्य पात्र परिस्थितियों में उनके परिवार को 80 लाख से 1.20 करोड़ रुपये तक की सहायता देने की व्यवस्था का भी उन्होंने जिक्र किया।

शिक्षकों को सुरक्षा बीमा और शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी का दावा

योगी ने बताया कि शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये और अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कई अपेक्षाएं बिना धरना-प्रदर्शन के पूरी की गईं। इन दावों के जरिए मुख्यमंत्री ने शिक्षक मतदाताओं के बीच अपनी सरकार के कामकाज को प्रमुखता से रखा।

पीडीए पर CM योगी का तंज

समाजवादी पार्टी के पीडीए नारे पर भी मुख्यमंत्री ने तंज कसा। उन्होंने पीडीए का अर्थ ‘परिवार डेवलपमेंट ऑथोरिटी’ और ‘पराया धन अपना’ बताते हुए सपा पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में भी उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा. CM योगी ने सपा पर गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाते हुए कटाक्ष किया कि पार्टी के बदलते रुख से गिरगिट को भी अपना नया साथी मिल गया होगा। उनके इस बयान को आगामी चुनावों से पहले सपा के सामाजिक समीकरण और राजनीतिक रणनीति पर हमला माना जा रहा है।

राम मंदिर और अयोध्या के मुद्दे पर भी सपा को घेरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या और राम मंदिर के मुद्दे पर भी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने पहले रामभक्तों पर गोली चलवाई और राम मंदिर का विरोध किया, वे आज अयोध्या जाकर भी मंदिर नहीं जाते और वहां भ्रामक बातें फैलाते हैं। CM योगी ने ऐसे नेताओं की तुलना ‘कालनेमि’ से करते हुए कहा कि कुछ लोग राम नाम का इस्तेमाल राजनीतिक दिखावे के लिए कर रहे हैं। इस तरह गोरखपुर के शिक्षक मतदाता संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षा, शिक्षक कल्याण, पीडीए और राम मंदिर जैसे मुद्दों के जरिए सपा को घेरा। अब देखना होगा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में बीजेपी और विपक्ष के बीच यह राजनीतिक मुकाबला क्या रुख लेता है।