योग से ही सशक्त होगा युवा भारत : मंत्री सुश्री भूरिया

स्वामी विवेकानंद जयंती पर झाबुआ में हुआ जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार भोपाल महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि योग हमारी सदियों पुरानी परंपरा है, जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को लक्ष्यबद्ध जीवन की प्रेरणा देते हैं। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं "राष्ट्रीय युवा दिवस" के अवसर पर झाबुआ जिले में योग, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ। पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झाबुआ में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

स्वामी विवेकानंद जयंती पर झाबुआ में हुआ जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार

भोपाल
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि योग हमारी सदियों पुरानी परंपरा है, जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को लक्ष्यबद्ध जीवन की प्रेरणा देते हैं। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं "राष्ट्रीय युवा दिवस" के अवसर पर झाबुआ जिले में योग, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ।

पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झाबुआ में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा का मार्ग दिखाया। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन शैली है, जिसे अपनाकर हम तनावमुक्त, स्वस्थ और ऊर्जावान समाज का निर्माण कर सकते हैं। हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा विकसित योग परंपरा को आज की पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का रेडियो के माध्यम से प्रसारण किया गया। इसके बाद योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थितजनों एवं छात्राओं द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योगाभ्यास किया गया।

Leave a Comment

2