पटना समेत बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

पटना  बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि गया, औरंगाबाद, सिवान और अररिया जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान गया जिले के डुमरिया में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने शनिवार, 18 जुलाई के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश होने के आसार

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पटना
 बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि गया, औरंगाबाद, सिवान और अररिया जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान गया जिले के डुमरिया में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने शनिवार, 18 जुलाई के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं, जिसे देखते हुए कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जिलों के कई जगहों पर भयंकर बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा, इन इलाकों में आसमानी बिजली गिरने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान लगाया गया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के औरंगाबाद, भभुआ, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, रोहतास, सीतामढ़ी एवं पश्चिमी चंपारण जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की पूरी संभावना है। वहीं राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों में कड़कती बिजली और ठनका गिरने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

पटना के आसपास जिलों में मौसम का हाल
राजधानी पटना समेत दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। विभाग ने पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई स्थानों पर आंधी और कड़कती बिजली के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

 

2