सितंबर में महंगे हुए Xiaomi, Vivo और OPPO के गैजेट्स, स्मार्टफोन-टैबलेट से TV तक बढ़े दाम

सितंबर महीने की शुरुआत गैजेट्स के महंगे होने से हुई है। शाओमी, वीवो, ओपो जैसे प्रमुख ब्रैंड्स ने अपने कई स्मार्टफोन्स, टैबलेट की कीमतें बढ़ा दी हैं। शाओमी ने स्मार्ट टीवी की कीमत में भी इजाफा किया है। प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतों में 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी देखने को मिली है, जबकि मिड प्रीमियम स्मार्टफोन 3 हजार रुपये तक महंगे हो गए हैं। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार, नई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं। अगर आपने अपनी विशलिस्ट में कोई फोन रखा था, तो नीचे दी गई टेबल को ध्यान से

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सितंबर महीने की शुरुआत गैजेट्स के महंगे होने से हुई है। शाओमी, वीवो, ओपो जैसे प्रमुख ब्रैंड्स ने अपने कई स्मार्टफोन्स, टैबलेट की कीमतें बढ़ा दी हैं। शाओमी ने स्मार्ट टीवी की कीमत में भी इजाफा किया है। प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतों में 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी देखने को मिली है, जबकि मिड प्रीमियम स्मार्टफोन 3 हजार रुपये तक महंगे हो गए हैं। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार, नई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं। अगर आपने अपनी विशलिस्ट में कोई फोन रखा था, तो नीचे दी गई टेबल को ध्यान से देखें। हमने स्मार्टफोन्स और स्मार्ट टीवी के प्राइस हाइक बताए हैं, जहां आप पुरानी और नई कीमतों का अंतर देख सकते हैं।

Xiaomi के 14 प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ीं
जानकारी के अनुसार, शाओमी ने अपने 14 प्रोडक्ट्स की कीमतों को बढ़ाया है। शाओमी का इसी साल लॉन्च हुआ QD Mini LED Smart TV S 2026 जो 55 इंच में पहले 52999 रुपये का था, अब 54999 रुपये का हो गया है। इसके दाम 2 हजार रुपये बढ़ गए हैं। इसी तरह शाओमी पैड 8 अब 3 हजार रुपये महंगा होकर 12 जीबी रैम के लिए 46999 रुपये का हो गया है। शाओमी के सब ब्रैंड रेडमी के भी कई मॉडलों की कीमत अब बढ़ गई है।

Vivo T5x और ओपो Find X9 सीरीज में इजाफा
वीवो का T5x स्मार्टफोन सभी वेरिएंट्स में महंगा हो गया है। इसका टॉप वेरिएंट अब 4 हजार रुपये तक महंगा हो गया है। वहीं, ओपो फाइंड एक्स9 सीरीज के X9s और एक्स9अल्ट्रा मॉडल महंगे हुए हैं। अल्ट्रा मॉडल के दाम अब 10 हजार रुपये अधिक हो गए हैं।

कई और मॉडल हो सकते हैं महंगे
स्मार्टफोन्स की कीमतों में प्राइस हाइक का सिलसिला अभी नहीं रुकने वाला। कहा जा रहा है कि कई और ब्रैंड्स अपने प्रोडक्ट के दाम बढ़ा सकते हैं। ऐपल आईफोन की कीमतें बढ़ने के अनुमान कई दिन से लगाए जा रहे हैं।

 

2