WPL 2026 Winner Prize Money: DC और RCB के बीच टकराव, जानें प्राइज मनी और प्लेयर रिवॉर्ड

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का सीजन 4 का फाइनल आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। विजेता टीम को 6 करोड़ रुपये और उपविजेता को 3 करोड़ रुपये इनामी राशि मिलेगी।

WPL 2026 Winner Prize Money

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 5, 2026

WPL 2026 Winner Prize Money: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का चौथा सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। यह मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। इस मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है क्योंकि दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का मौका है।

WPL फिनाले: दो दोस्तों के बीच जंग, क्या स्मृति मंधाना को हराएंगी जेमिमा रोड्रिग्स?

टीमों का सफर

WPL 2026 Winner Prize Money
जानें प्राइज मनी और प्लेयर रिवॉर्ड

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में शीर्ष पर रही। टीम ने 8 में से 6 मैच जीतकर 12 अंक हासिल किए और सीधे फाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर, जेमिमा रोड्रिगेज की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 8 में से 4 मैच जीते और 4 हारे। अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहने के बाद दिल्ली ने एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दिल्ली की टीम लगातार हर सीजन फाइनल तक पहुंची है, लेकिन अब तक खिताब जीतने में नाकाम रही है। इस बार टीम उस अनचाहे रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेगी।

चैंपियन टीम की इनामी राशि

महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत 2023 में हुई थी। पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता था और उन्हें 6 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली थी। तब से लेकर अब तक प्राइज मनी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी WPL 2026 की विजेता टीम को भी 6 करोड़ रुपये मिलेंगे। चाहे बैंगलोर जीते या दिल्ली, दोनों टीमों के लिए यह इनाम बेहद खास होगा।

उपविजेता और व्यक्तिगत पुरस्कार

उपविजेता टीम को 3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा टूर्नामेंट में व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: 5 लाख रुपये

ऑरेंज कैप विनर (सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी): 5 लाख रुपये

पर्पल कैप विनर (सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी): 5 लाख रुपये

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी: 5 लाख रुपये

सबसे अच्छे स्ट्राइक रेट वाला खिलाड़ी: 5 लाख रुपये

फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच: 2.5 लाख रुपये

इन पुरस्कारों से खिलाड़ियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा और फाइनल में उनका प्रदर्शन और भी दमदार हो सकता है।

कहां देखें लाइव मुकाबला

WPL 2026 का फाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित होगा। इसके अलावा दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका को दी करारी शिकस्त, ईशान किशन बने स्टार