WPL 2026 Schedule: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच? यहां जानें पूरा शेड्यूल और वेन्यू

महिला क्रिकेट प्रेमियों के लिए WPL 2026 का रोमांच 9 जनवरी से शुरू हो रहा है। सीजन के पहले मुकाबले में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से नवी मुंबई में होगा। इस बार कुल पांच टीमें 22 मुकाबलों में भिड़ेंगी, जिसका फाइनल 5 फरवरी को वडोदरा में खेला जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

WPL 2026 Schedule

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 8, 2026

WPL 2026 Schedule: क्रिकेट प्रेमियों, विशेषकर महिला क्रिकेट के प्रशंसकों का लंबा इंतजार अब समाप्त होने वाला है। महिला प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा संस्करण शुक्रवार, 9 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट ने भारतीय क्रिकेट कैलेंडर में अपनी एक खास जगह बना ली है और इस बार भी दुनिया भर की स्टार खिलाड़ी मैदान पर अपना जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच ही ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद है।

SG Sports Bangladesh: भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंधों में दरार, SG कंपनी ने खत्म किए स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट और विवाद

9 जनवरी से विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आगाज

बताते चले कि, विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत के साथ ही मैदान पर रोमांच की वापसी हो रही है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला नवी मुंबई के प्रतिष्ठित स्टेडियम में खेला जाएगा। सीजन के पहले मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगी। क्रिकेट के गलियारों में इन दोनों दिग्गजों की भिड़ंत को ‘हाई-वोल्टेज’ मुकाबला माना जाता है, जो पूरे सीजन के लिए एक जोश से भरा माहौल तैयार करेगा।

डब्ल्यूपीएल (WPL) का अब तक का इतिहास

आपतो बता दे कि, महिला लीग के पिछले तीन संस्करणों ने भारतीय महिला क्रिकेट की दिशा बदल दी है। अब तक के सफर में मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीम बनकर उभरी है, जिसने दो बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। इस इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स की कहानी भी काफी दिलचस्प रही है; टीम लगातार तीन बार फाइनल तक तो पहुँची, लेकिन खिताबी जीत का स्वाद चखने से अब तक महरूम रही है।

घर बैठे क्रिकेट टूर्नामेंट का उठाएं आनंद

फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि वे डब्ल्यूपीएल 2026 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण घर बैठे देख सकते हैं। टेलीविजन दर्शकों के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैचों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं, जो लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट देखना पसंद करते हैं, उनके लिए जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रसारण की गुणवत्ता को देखते हुए इस बार दर्शकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की उम्मीद है।

कुल 22 मुकाबलों का रोमांचक शेड्यूल

इस साल के सीजन में भी कुल पांच प्रमुख टीमें खिताब के लिए जंग लड़ती नजर आएंगी। इन टीमों में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्ज शामिल हैं। पूरे सीजन के दौरान कुल 22 रोमांचक मैच खेले जाएंगे। शेड्यूल के अनुसार, दोपहर के मुकाबले 3:00 PM से और शाम के मैच 7:30 PM से शुरू होंगे, जिससे प्रशंसकों को प्राइम टाइम क्रिकेट का बेहतरीन अनुभव मिलेगा।

वडोदरा में होगा फाइनल मुकाबला

टूर्नामेंट का अंतिम चरण और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। डब्ल्यूपीएल 2026 के एलिमिनेटर और ग्रैंड फिनाले के लिए वडोदरा को मुख्य वेन्यू चुना गया है। क्रिकेट के दीवानों के लिए 5 फरवरी की तारीख सबसे अहम होगी, क्योंकि इसी दिन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वडोदरा के प्रशंसक पहली बार अपनी आंखों के सामने इस लीग का समापन समारोह और खिताबी टक्कर देख सकेंगे।

ICC Ranking: भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, विराट और रोहित की ICC रैंकिंग और फॉर्म अपडेट