WPL 2026 Prize Money: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फाइनल मुकाबला एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम रहा। गुरुवार को खेले गए इस रोमांचक मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ आरसीबी ने न केवल खिताब पर कब्जा किया बल्कि मोटी प्राइज मनी भी हासिल की। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह चौथा फाइनल था और चौथी बार टीम को निराशा हाथ लगी।
Stocks to Watch: शुक्रवार को बाजार में हलचल, इन 16 स्टॉक्स पर रखें नजर
WPL 2026 प्राइज मनी लिस्ट

विजेता (RCB): 6 करोड़ रुपये
उपविजेता (DC): 3 करोड़ रुपये
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (सोफी डिवाइन): 5 लाख रुपये
ऑरेंज कैप (स्मृति मंधाना): 5 लाख रुपये
पर्पल कैप (सोफी डिवाइन): 5 लाख रुपये
सबसे ज्यादा छक्के (सोफी डिवाइन): 5 लाख रुपये
बेस्ट स्ट्राइक रेट (ग्रेस हैरिस): 5 लाख रुपये
फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच (स्मृति मंधाना): 2.5 लाख रुपये
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन (नंदिनी शर्मा): 5 लाख रुपये
मैच का हाल
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए। टीम को सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (20) और लिजेल ली (37) ने अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद जेमिमा रोड्रिगेज ने शानदार 57 रन की पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंतिम ओवरों में तेजी से आए रनों ने दिल्ली को बड़ा स्कोर दिया, जो फाइनल के दबाव में चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था।
स्मृति और वोल ने पलटा मैच
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ग्रेस हैरिस जल्दी आउट हो गईं। लेकिन कप्तान स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभाला और जॉर्जिया वोल (79 रन) के साथ लंबी साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने रनगति को कभी धीमा नहीं होने दिया और दिल्ली के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। आखिरी ओवरों में कुछ विकेट जरूर गिरे, लेकिन आरसीबी ने संयम दिखाते हुए 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
दिल्ली की चौथी निराशा
दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह लगातार चौथा मौका था जब टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही। हर सीजन में मजबूत प्रदर्शन के बावजूद निर्णायक मुकाबले में चूक टीम की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो रही है। यह हार खिलाड़ियों, फ्रेंचाइज़ी और फैंस सभी के लिए बेहद निराशाजनक रही।
Gold Price Today: आज फिर लुढ़का सोने का भाव, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट










