WPL 2026: Virat Kohli ने दी बधाई, RCB ने लगातार तीसरे साल जीता खिताब, दिल्ली का सपना टूटा

स्मृति मंधाना (87) और जॉर्जिया वोल (79) की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर अपना दूसरा WPL खिताब जीत लिया है। आरसीबी ने 204 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रचा। विराट कोहली ने टीम की इस ऐतिहासिक 'खिताबी हैट्रिक' पर खास बधाई संदेश साझा किया है।

WPL 2026

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 6, 2026

WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के रोमांचक फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया है। यह आरसीबी फ्रेंचाइजी के लिए लगातार तीसरा साल है जब उन्होंने कोई बड़ी ट्रॉफी अपने नाम की है।

U19 World Cup Final: ‘यंग’ टीम इंडिया का खिताबी मिशन, इंग्लैंड को ध्वस्त करने के लिए वैभव का तूफानी बल्ला

“आप इस जीत की हकदार हैं”

बताते चले कि, आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने महिला टीम की इस शानदार सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर टीम की तस्वीर साझा करते हुए कप्तान स्मृति मंधाना और पूरी टीम की जमकर तारीफ की। विराट कोहली ने लिखा, “फिर से चैंपियन! आरसीबी का झंडा ऊंचा लहराते हुए। स्मृति और पूरी टीम को इस जीत की बधाई, आप वाकई इसके हकदार हैं।” गौरतलब है कि कोहली खुद 2025 में आरसीबी मेंस टीम के साथ अपना पहला आईपीएल खिताब जीत चुके हैं, ऐसे में महिला टीम की इस जीत ने उनके उत्साह को दोगुना कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) 

आरसीबी की खिताबी हैट्रिक

बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के लिए पिछले तीन साल किसी सपने से कम नहीं रहे हैं। इस जीत के साथ आरसीबी ने लगातार तीन वर्षों में तीसरी ट्रॉफी हासिल की है।

  • 2024: आरसीबी महिला टीम ने अपना पहला डब्ल्यूपीएल खिताब जीता।
  • 2025: विराट कोहली की अगुवाई वाली मेंस टीम ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई।
  • 2026: महिला टीम ने दोबारा चैंपियन बनकर अपनी बादशाहत कायम की।

दिल्ली कैपिटल्स का 203 रनों का बड़ा स्कोर

आपको बता दे कि, खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने बोर्ड पर 203 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। दिल्ली की ओर से कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने कप्तानी पारी खेलते हुए मात्र 37 गेंदों में 57 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज लौरा वोलवार्ड (44) और लिजेल ली (37) ने भी टीम को मजबूत शुरुआत दी, जिससे ऐसा लग रहा था कि दिल्ली इस बार खिताब अपने नाम कर लेगी।

मंधाना और जॉर्जिया वोल की रिकॉर्ड साझेदारी

204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ग्रेस हैरिस सस्ते में आउट हो गईं। लेकिन इसके बाद मैदान पर स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल का तूफान आया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी हुई। जॉर्जिया ने 54 गेंदों में 79 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल थे।

प्लेयर ऑफ द मैच स्मृति मंधाना

कप्तान स्मृति मंधाना ने मोर्चे से टीम का नेतृत्व किया और 41 गेंदों में 87 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हालांकि, अंत में मंधाना का विकेट गिरने से मैच थोड़ा रोमांचक हो गया था, लेकिन दिल्ली की खराब फील्डिंग और राधा यादव द्वारा कैच छोड़े जाने का खामियाजा दिल्ली को भुगतना पड़ा। आरसीबी ने अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की और दूसरी बार डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

मीराबाई चानू ने 31 साल की उम्र में रचा इतिहास, एक ही कैटेगरी में तीन नेशनल रिकॉर्ड तोड़े