Health Tips: कई लोग ऐसे हैं जो नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उनके वजन में कमी देखने को नहीं मिल रही है। वर्कआउट के बाद भी वजन बढ़ने के पीछे कई जैविक पोषण और जीवनशैली संबंधी कारण हो सकते है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इसे कैसे नियंत्रित किया जा सकता है।
Health Tips: ब्लड शुगर मरीजों के लिए बड़ा सवाल, आलू या शकरकंद क्या बेहतर?
मसल्स मास बढ़ना

आपको बता दें कि, वर्कआउट शुरू करने के शुरुआती दिनों में वजन बढ़ने का पहला कारण मसल्य मास का बढ़ना हो सकता है। हमारी शरीर की मांसपेशियां आराम की स्थिति में भी कैलोरी बर्न कराती हैं, जबकि फैट के मुकाबले यह शरीर ज्यादा ऊर्जा खर्च करती हैं।
जब कोई व्यक्ति निष्क्रिय जीवनशैली से सक्रिय दिनचर्या की ओर बढ़ता है, तो फैट कम होते हुए मसल्स विकसित होती हैं। चूंकि मसल्स फैट से भारी होती हैं, इसलिए वजन मशीन पर ज्यादा दिख सकता है। इसके अलावा शुरुआती हफ्तों में शरीर में पानी रुकने की प्रवृत्ति भी वजन बढ़ने का कारण बन सकती है।
Health Tips: खाली पेट पपीता खाने के फायदे और नुकसान, जानें पूरी जानकारी
खानपान की भूमिका
वजन बढ़ने का दूसरा प्रमुख कारण खानपान है। कई लोग जिम के बाद सोचते हैं कि पसीना बहा लेने से अतिरिक्त कैलोरी की भरपाई हो जाएगी, लेकिन अगर आहार संतुलित नहीं है, तो वजन घटाना मुश्किल हो जाता है। वर्कआउट के बाद ली जाने वाली कुछ स्मूदी या एनर्जी ड्रिंक में भी अत्यधिक चीनी और कैलोरी होती है। साथ ही, दिन में कम खाना और रात को अधिक खाना भी कैलोरी संतुलन बिगाड़ देता है। इसलिए सही मात्रा और संतुलित आहार बेहद जरूरी है।
नींद की कमी और वजन

अपर्याप्त नींद भी वजन बढ़ने का महत्वपूर्ण कारण हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद शरीर के लिए आवश्यक है। नींद कम होने पर थकान बढ़ती है, जिससे वर्कआउट की नियमितता प्रभावित होती है और अनहेल्दी खाने की इच्छा बढ़ जाती है। नींद की कमी से हार्मोन जैसे घ्रेलिन और लेप्टिन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे ओवरईटिंग की संभावना बढ़ जाती है।
ठंड के मौसम में गाजर है सेहत का खजाना, मिलते हैं कई जबरदस्त लाभ
वर्कआउट का तरीका
सिर्फ जिम जाना ही पर्याप्त नहीं है। वर्कआउट का सही तरीका और तीव्रता भी महत्वपूर्ण है। हल्की वॉक या कम सेटिंग पर ट्रेडमिल चलाना पर्याप्त परिणाम नहीं देता। वजन घटाने के लिए कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और अन्य प्रकार की एक्सरसाइज को जोड़ना आवश्यक है। एक्सरसाइज का सही समय, तीव्रता और विविधता वजन नियंत्रण में मदद करती है।
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें









