Work From Home in Delhi: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब हर सप्ताह सरकारी कर्मचारियों को दो दिन वर्क फ्रॉम होम करना होगा।

Work From Home in Delhi

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 14, 2026

Work From Home in Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि अब हर सप्ताह सरकारी कर्मचारियों को दो दिन वर्क फ्रॉम होम करना होगा। यह कदम प्रधानमंत्री की अपील को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है ताकि आर्थिक स्थिरता और ऊर्जा बचत सुनिश्चित की जा सके। सरकार की कोशिश है कि यही नियम निजी दफ्तरों में भी लागू हो।

Delhi Crime: रानी बाग में चलती बस में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

पेट्रोल-डीजल में कटौती और नो व्हीकल डे

सरकारी अफसरों और मंत्रियों के काफिलों में कमी की गई है। अधिकारियों को दिए जाने वाले पेट्रोल-डीजल में 20% कटौती की जाएगी। जिन अधिकारियों को 200 और 250 लीटर ईंधन मिलता था, उसमें यह कटौती लागू होगी। इसके साथ ही, एक दिन नो व्हीकल डे मनाया जाएगा।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा

जिन अधिकारियों को वाहन भत्ता मिलता है, अगर वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें 10% का अतिरिक्त इंक्रीमेंट मिलेगा। बसों के रूट इस तरह निर्धारित किए जाएंगे कि अधिक से अधिक लोग सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर सकें। सोमवार को विशेष रूप से लोगों को मेट्रो का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

वर्चुअल मीटिंग और कोर्ट हियरिंग

सरकार ने निर्देश दिया है कि 50% मीटिंग्स वर्चुअल हों। साथ ही कोर्ट से भी अपील की गई है कि अधिकतर सुनवाई वर्चुअल माध्यम से की जाए। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

बड़े इवेंट्स पर रोक

अगले तीन महीनों तक दिल्ली में बड़े इवेंट आयोजित नहीं किए जाएंगे। यह कदम ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

पर्यटकों के लिए विशेष ट्रेवल प्लान

दिल्ली सरकार ने कहा है कि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष ट्रेवल प्लान तैयार किया जाएगा। इससे राजधानी में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Delhi: विनेश फोगाट पर बृजभूषण का बड़ा हमला, बयान से मचा बवाल