वैशाख माह की शुरुआत और चंद्रमा का स्वाति नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

3 अप्रैल से वैशाख माह की शुरुआत हो रही है, यह शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास मानी जा रही है. इस दिन मन, भावनाओं और माता के कारक चंद्रमा अपना नक्षत्र परिवर्तन करते हुए स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी संकेत दे रहा है, जिससे जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. चंद्र गोचर का समय चंद्रमा 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को शाम 7:24 बजे स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिसका स्वामी राहु है. इसके बाद चंद्रमा 4 अप्रैल 2026, शनिवार की रात 9:35 बजे

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

3 अप्रैल से वैशाख माह की शुरुआत हो रही है, यह शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास मानी जा रही है. इस दिन मन, भावनाओं और माता के कारक चंद्रमा अपना नक्षत्र परिवर्तन करते हुए स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी संकेत दे रहा है, जिससे जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

चंद्र गोचर का समय
चंद्रमा 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को शाम 7:24 बजे स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिसका स्वामी राहु है. इसके बाद चंद्रमा 4 अप्रैल 2026, शनिवार की रात 9:35 बजे तक इसी नक्षत्र में रहेगा. इस दौरान कई राशियों पर इसका अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा.

कर्क राशि पर प्रभाव
इस गोचर से कर्क राशि के लोगों के मन में स्थिरता और शांति का भाव बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा. आय में सुधार के संकेत हैं. पुराने अटके काम भी पूरे हो सकते हैं.  साथ ही अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी.

सिंह राशि के लिए संकेत
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय प्रगति और सफलता का संकेत दे रहा है.  करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. महत्वपूर्ण फैसले लेने में आत्मविश्वास बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.  जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी.

कन्या राशि को मिलेगा लाभ
कन्या राशि के लोगों के लिए यह गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा. व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. मानसिक रूप से संतुलन बना रहेगा. सफलता के नए रास्ते खुलेंगे. परिवार, विशेषकर माता का स्नेह और आशीर्वाद मिलोगा.

कुंभ राशि के लिए शुभ समय
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे, प्रेम जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी.

Leave a Comment

2