वर्ल्ड कप 2027 लक्ष्य, फिटनेस और फॉर्म साबित करने उतरे रोहित शर्मा

 नई दिल्ली  भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। वे वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं। रोहित अब टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं। उनका लक्ष्य भारत के लिए विश्व कप 2027 में खेलना है, जो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाना है। वर्ल्ड कप से पहले हिटमैन के लिए हर सीरीज एक अग्नि परीक्षा की तरह है। रोहित के लिए पिछले कुछ समय से उनकी फिटनेस भी बड़ी समस्या बनी हुई है। आईपीएल 2026 में वे हैमिस्ट्रिंग इंजरी की वजह से 5 मुकाबला नहीं खेल सके

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 नई दिल्ली
 भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। वे वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं। रोहित अब टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं। उनका लक्ष्य भारत के लिए विश्व कप 2027 में खेलना है, जो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाना है। वर्ल्ड कप से पहले हिटमैन के लिए हर सीरीज एक अग्नि परीक्षा की तरह है।

रोहित के लिए पिछले कुछ समय से उनकी फिटनेस भी बड़ी समस्या बनी हुई है। आईपीएल 2026 में वे हैमिस्ट्रिंग इंजरी की वजह से 5 मुकाबला नहीं खेल सके थे। इसके बाद उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े होने लगे थे। टीम मैनेजमेंट की तरफ से ये आश्वसन नहीं दिया जा रहा है कि रोहित की वर्ल्ड कप में जगह पक्की है। ऐसे में अब वे इंग्लैंड की परीक्षा पास करने के लिए पहले ही लंदन पहुंच चुके हैं।

रोहित शर्मा पहुंचे लंदन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी की लिए पहले ही लंदन पहुंचे हैं। इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढलने के लिए रोहित ने लंदन के आसपास क्लबों के मैदान पर कई सेशन नेट्स में बल्लेबाजी की है। इससे वे आईपीएल के बैटिंग विकेट को पीछे छोड़ इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढलना चाहते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही टीम इंडिया अभी तक वहां की स्थितियों में खुद को नहीं ढाल सकी है।

भारत की बल्लेबाजी फ्लॉप चल रही है। बल्लेबाजों ने आईपीएल में सपाट विकेट पर खूब रन बनाए लेकिन जैसे परिस्थितियां बल्लेबाजी के प्रतिकूल हुईं है, टीम की बैटिंग निराश कर रही है। ऐसे में हिटमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन के लिए पहले ही लंदन पहुंच चुके हैं।

इंग्लैंड में रोहित शर्मा का शानदार प्रदर्शन
इंग्लैंड की धरती रोहित खूब रास आती है। उन्होंने 27 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 64.9 की औसत के साथ 1428 रन बनाए हैं। ये किसी भी मेहमान बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है। अब वे 14 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे और शानदार प्रदर्शन कर अपनी फिटनेस और फॉर्म के सवालों का जवाब देना चाहेंगे।

 

2