क्या थलपति विजय चुनाव के बाद तृषा कृष्णन से करेंगे शादी?

मुंबई  साउथ स्टार थलपति विजय फिल्मों के बाद तमिल राजनीति में कदम रख चुके हैं. इन दिनों हर ओर से उनका नाम सुर्खियों में है. बात चाहें फिल्म या राजनीति की हो, या फिर उनकी निजी जिंदगी की. तमिलनाडु चुनाव से ठीक पहले उनकी पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दी है. तलाक की खबरों के बीच उनका नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग जोड़ा जा रहा है. खबरें हैं कि इलेक्शन के बाद दोनों शादी कर सकते हैं।  क्यों हुई शादी की चर्चा? शादीशुदा थलपति विजय और तृषा  के रोमांस की चर्चा उनकी फिल्म 'लियो' के बाद शुरू हुई थी.

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई 

साउथ स्टार थलपति विजय फिल्मों के बाद तमिल राजनीति में कदम रख चुके हैं. इन दिनों हर ओर से उनका नाम सुर्खियों में है. बात चाहें फिल्म या राजनीति की हो, या फिर उनकी निजी जिंदगी की. तमिलनाडु चुनाव से ठीक पहले उनकी पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दी है. तलाक की खबरों के बीच उनका नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग जोड़ा जा रहा है. खबरें हैं कि इलेक्शन के बाद दोनों शादी कर सकते हैं। 

क्यों हुई शादी की चर्चा?
शादीशुदा थलपति विजय और तृषा  के रोमांस की चर्चा उनकी फिल्म 'लियो' के बाद शुरू हुई थी. फिल्म के बाद वो सोशल मीडिया, पब्लिक इवेंट और सेलिब्रिटी शादियों में साथ दिखाई देने लगे थे. इससे उनके डेटिंग की अफवाहें शुरू हुईं. विजय की तरह तृषा को भी राजनीति में गहरी रूची है, इससे दोनों की बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग होती गई। 

थलपति विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी देते हुए एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगाया हुआ है. ये भी कहा जा रहा है कि तलाक में विजय पत्नी को 200 करोड़ की एलिमिनी देंगे. सोशल मीडिया पर एक्टर की दूसरी शादी बज शुरू हो गया है. एक वायरल रील में दावा किया गया कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद दोनों रिश्ता ऑफिशियल करेंगे. बात तब और गरमाई जब तृषा की मां उमा कृष्णन ने उस रील को लाइक कर दिया है। 

एक ओर थलपति विजय का घर टूटने के कगार पर है. दूसरी ओर तृषा कृष्णन 11 साल पहले अपनी सगाई तोड़ चुकी हैं. 2015 में तृषा ने चेन्नई के बिजनेसमैन वरुण मनियन से सगाई की थी. जल्द ही दोनों शादी करने वाले थे. लेकिन पांच महीने बाद उन्होंने सगाई तोड़ दी. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें शादी में विश्वास है, लेकिन वो किसी दबाव में आकर ये फैसला नहीं लेना चाहती. ये भी कहा गया कि उनके पार्टनर ने उन्हें अभिनय छोड़ने के लिए कहा था. इसलिए उन्होंने सगाई तोड़ दी। 

अब विजय और तृषा अपना रिश्ता कब ऑफिशियल करते हैं. इसका इंतजार हर किसी को है. फिलहाल दोनों में से किसी ने इस पर कुछ. नहीं कहा है। 

Leave a Comment

2