WhatsApp Web यूजर्स के लिए खुशखबरी, ऑडियो और वीडियो कॉलिंग सुविधा शुरू

WhatsApp Web पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर बीटा यूज़र्स के लिए शुरू हो गया है। स्क्रीन शेयरिंग और वन-टू-वन कॉलिंग के साथ यह सुविधा जल्द ही आम यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध होगी, जिससे ब्राउज़र से सीधे कॉल करना और मीटिंग्स करना आसान होगा।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 10, 2026

Whatsapp Web यूजर्स के लिए खुशखबरी है। काफी समय से वेब वर्जन पर ऑडियो और कॉलिंग का इंतजार कर रहे थे और अब फीचर बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट हो चुका है। इसका मतलब ये है कि जल्द ही ये सुविधा आम यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। बता दें कि, अब तक व्हाट्सऐप सिर्फ अपनी डेस्कटॉप ऐप पर ही कॉलिंग सुविधा देती थी, लेकिन अब यह वेब वर्जन पर भी पूरी तरह काम करेगा।

Bharat Taxi में शुरू हुई ‘सारथी दीदी’ सेवा, जानें पूरे नियम

वन-टू-वन कॉलिंग से शुरुआत

जानकारी के अनुसार, शुरुआत में वन-टू-वन कॉलिंग ही उपलब्ध होगी। ग्रुप कॉलिंग का फीचर आने में अभी कुछ समय लगेगा। कंपनी पिछले एक साल से इस सुविधा पर काम कर रही थी और अब इसे वेब वर्जन पर उतार दिया गया है। बीटा यूज़र्स का कहना है कि इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। बस WhatsApp Web खोलें और कॉल बटन पर क्लिक करें। इसके लिए किसी अतिरिक्त सॉफ्टवेयर की आवश्यकता नहीं है।

स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा भी मिलेगी

स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा भी मिलेगी
स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा भी मिलेगी

आपको बता दें कि, WhatsApp Web पर वीडियो कॉल के चलते यूजर्स को स्क्रीन शेयरिंग का भी विकल्प मिलेगा। यह सुविधा करनी है, तो अब आपको Google Meet या Microsoft Teams जैसे प्लेटफॉर्म की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सीधे WhatsApp Web से वीडियो कॉल करते हुए अपनी स्क्रीन शेयर की जा सकती है। ग्रुप कॉलिंग फीचर आने के बाद यह सुविधा और भी ज्यादा उपयोगी साबित होगी। इससे व्यावसायिक मीटिंग्स और टीम कोऑर्डिनेशन में काफी आसानी होगी।

Toyota Urban Cruiser Ebella: कैसी है Toyota की पहली इलेक्ट्रिक कार Urban Cruiser Ebella? जानें सभी फीचर्स

डेस्कटॉप ऐप की जरूरत खत्म होगी

इससे पहले, WhatsApp की मोबाइल ऐप के जरिए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का आनंद लिया जा सकता था। लेकिन अगर किसी को लैपटॉप या डेस्कटॉप से कॉल करनी होती थी, तो WhatsApp Desktop App इंस्टॉल करना पड़ता था। नए फीचर के आने के बाद यह बाध्यता खत्म हो जाएगी। अब यूज़र्स सीधे वेब वर्जन से कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं।

यूज़र्स के लिए फायदे

  1. सुलभ और तेज़ कॉलिंग – सीधे ब्राउज़र से कॉलिंग।
  2. स्क्रीन शेयरिंग – मीटिंग्स और प्रेजेंटेशन के लिए आसान।
  3. कोई अतिरिक्त डाउनलोड की जरूरत नहीं – आसान और सीधा उपयोग।
  4. ग्रुप कॉलिंग आने के बाद और भी बेहतर अनुभव
  5. डेस्कटॉप ऐप की बाध्यता खत्म – किसी भी कंप्यूटर से कॉलिंग संभव।

2nm चिप का कमाल: अश्विनी वैष्णव की यह कामयाबी भारत को सेमीकंडक्टर महाशक्ति बना पाएगी?

भविष्य में क्या उम्मीदें हैं

व्हाट्सऐप Web पर यह नया फीचर आने के बाद, यूज़र्स के लिए ऑनलाइन मीटिंग्स और व्यक्तिगत कॉलिंग का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा सहज और समय बचाने वाला होगा। ग्रुप कॉलिंग फीचर आने के बाद यह पूरी तरह वर्क-फ्रेंडली और ऑफिस-फ्रेंडली बन जाएगा। इस फीचर के साथ WhatsApp Web मोबाइल ऐप की तरह ही पूरी तरह से ऑडियो और वीडियो कॉलिंग सपोर्ट करेगा, जिससे डिजिटल कम्युनिकेशन और भी आसान और तेज़ हो जाएगा।