WhatsApp Security Update: अब नहीं होगी WhatsApp अकाउंट की चोरी-छिपे एंट्री, मिलेगा रियल-टाइम अलर्ट

WhatsApp ने एक ऐसा नया सिक्योरिटी फीचर टेस्ट करना शुरू किया है जो आपके अकाउंट की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा और जैसे ही कोई दूसरा डिवाइस लॉगिन करेगा तुरंत अलर्ट भेजेगा, लेकिन क्या यह फीचर वाकई हैकिंग और अनजान एक्सेस को पूरी तरह रोक पाएगा या इसमें भी कोई छुपा हुआ खतरा है जानिए पूरी खबर

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 15, 2026

WhatsApp Security Update: Whatsappअपने यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी को मजबूत बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम करता रहता है। अब कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जो यूजर्स को उनके अकाउंट की गतिविधियों पर ज्यादा नियंत्रण देगा। इस अपडेट के बाद अगर आपका WhatsApp किसी दूसरे डिवाइस पर इस्तेमाल होता है, तो आपको तुरंत इसकी जानकारी मिल सकती है।

Android यूजर्स को झटका, Outlook Lite ऐप 2026 में होगा बंद, माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा फैसला

मल्टी-डिवाइस यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा

आजकल लोग WhatsApp को सिर्फ मोबाइल फोन तक सीमित नहीं रखते। WhatsApp Web, लैपटॉप, टैबलेट और अन्य डिवाइस पर भी इसका उपयोग आम हो गया है। यह सुविधा जितनी आसान है, उतनी ही इसमें सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां भी होती हैं।

कई बार लोग किसी पब्लिक कंप्यूटर या ऑफिस लैपटॉप पर WhatsApp Web लॉगिन करके लॉगआउट करना भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति उस डिवाइस से चैट्स तक पहुंच सकता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह नया फीचर तैयार किया जा रहा है।

अब हर एक्टिविटी पर मिलेगा रियल-टाइम अलर्ट

अब हर एक्टिविटी पर मिलेगा रियल-टाइम अलर्ट
अब हर एक्टिविटी पर मिलेगा रियल-टाइम अलर्ट

नए अपडेट के तहत, जब भी आपका WhatsApp किसी दूसरे लिंक किए गए डिवाइस पर एक्टिव होगा, तो आपके मुख्य फोन पर तुरंत नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। इसका मतलब है कि यदि आपका अकाउंट किसी और डिवाइस पर इस्तेमाल हो रहा है, तो आपको तुरंत इसकी जानकारी मिल जाएगी। इससे आप समय रहते कार्रवाई कर सकते हैं, जैसे उस डिवाइस को लॉगआउट करना या अकाउंट को सुरक्षित करना।

अभी कैसे काम करता है सिस्टम?

फिलहाल WhatsApp में “Linked Devices” नाम का एक सेक्शन मौजूद है। इसके जरिए यूजर यह देख सकते हैं कि उनका अकाउंट किन-किन डिवाइस से जुड़ा हुआ है। अगर कोई अनजान या अनचाहा डिवाइस दिखाई देता है, तो यूजर उसे मैन्युअली लॉगआउट कर सकते हैं। हालांकि, समस्या यह है कि ज्यादातर लोग इस सेक्शन को नियमित रूप से चेक नहीं करते, जिससे सुरक्षा जोखिम बना रहता है।

Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च, 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ

नया फीचर कैसे करेगा सुरक्षा को मजबूत?

यह नया सिस्टम पूरी प्रक्रिया को ऑटोमैटिक और आसान बना देगा। जैसे ही आपका मुख्य फोन और कोई दूसरा लिंक्ड डिवाइस एक साथ एक्टिव होंगे, आपको तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि आपने ऑफिस के कंप्यूटर पर WhatsApp Web खोला और उसे लॉगआउट करना भूल गए, तो किसी और के उसे इस्तेमाल करते ही आपको तुरंत नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इससे आप तुरंत उस डिवाइस को डिस्कनेक्ट कर सकते हैं।

अलर्ट कब मिलेगा और कब नहीं?

अलर्ट कब मिलेगा और कब नहीं?
अलर्ट कब मिलेगा और कब नहीं?

यह नोटिफिकेशन केवल तभी भेजा जाएगा जब एक से अधिक डिवाइस पर एक साथ WhatsApp एक्टिव होगा। अगर आपका WhatsApp सिर्फ एक ही डिवाइस पर चल रहा है, तो किसी तरह का अलर्ट नहीं आएगा। इस तरह यह फीचर अनावश्यक नोटिफिकेशन से बचाते हुए केवल संदिग्ध या मल्टी-डिवाइस एक्टिविटी पर ध्यान केंद्रित करेगा।

लॉन्च की स्थिति और उपलब्धता

यह फीचर अभी टेस्टिंग चरण में है और इसे WhatsApp के Android बीटा वर्जन में देखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले अपडेट्स में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

Google Pixel 11: Pixel 11 का बड़ा धमाका! नया M16 OLED डिस्प्ले करेगा iPhone को भी फेल