WhatsApp New Feature: आज के समय में ऑनलाइन मीटिंग और प्रजेंटेशन एक आम बात हो गई है। पहले स्क्रीन शेयरिंग के फीचर मुख्य रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप्स जैसे Zoom और Google Meet में ही होते थे। लेकिन अब यह सुविधा WhatsApp पर भी मिल रही है। इस फीचर की मदद से आप वीडियो कॉल के दौरान अपनी मोबाइल या डेस्कटॉप स्क्रीन दूसरे व्यक्ति को दिखा सकते हैं। इससे किसी को कोई काम समझाना, प्रेजेंटेशन देना या तकनीकी मदद करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
T20 WC 2026: Google Doodle में क्रिकेट का जादू, T20 WC फाइनल को दी पहचान
क्या है WhatsApp का स्क्रीन शेयरिंग फीचर?

आपको बता दें कि, WhatsApp का स्क्रीन शेयरिंग फीचर यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन दूसरे यूजर के साथ साझा करने की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि आप अपने फोन में जो भी कर रहे हैं, वह सामने वाला व्यक्ति भी लाइव देख सकता है। यह फीचर खासतौर पर ऑफिस के काम, ऑनलाइन प्रेजेंटेशन, ऐप या वेबसाइट समझाने और तकनीकी समस्याओं को हल करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। अगर आपका कोई दोस्त या सहकर्मी किसी ऐप को इस्तेमाल करने में परेशानी महसूस कर रहा है, तो आप स्क्रीन शेयर करके उसे स्टेप-बाय-स्टेप गाइड कर सकते हैं।
WhatsApp पर स्क्रीन शेयरिंग कैसे करें
WhatsApp पर स्क्रीन शेयर करना बेहद आसान है और इसे कुछ ही स्टेप्स में शुरू किया जा सकता है।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में WhatsApp ऐप खोलें।
- उस कॉन्टैक्ट को चुनें जिसके साथ आप स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं।
- अब उस व्यक्ति को वीडियो कॉल करें।
- जब सामने वाला व्यक्ति कॉल रिसीव कर लेगा, तो आपको स्क्रीन पर स्क्रीन शेयर का आइकन दिखाई देगा।
- इस आइकन पर टैप करें।
- इसके बाद ऐप कुछ जरूरी परमिशन मांगेगा, जिन्हें अनुमति देने पर आपकी स्क्रीन सामने वाले यूजर को दिखने लगेगी।
इस तरह आप आसानी से अपनी स्क्रीन शेयर करके किसी को भी जरूरी जानकारी या काम समझा सकते हैं।
स्क्रीन शेयरिंग से कैसे आसान होंगे काम
बताते चलें कि, WhatsApp का यह फीचर खासतौर पर उन के लिए काफी उपयोगी है जो रिमोट वर्क करते हैं या अलग-अलग जगहों से टीम के साथ काम करते हैं। स्क्रीन शेयरिंग के जरिए आप तुरंत किसी प्रेजेंटेशन, डॉक्यूमेंट, एक्सेल शीट या ऐप को दिखा सकते हैं। इससे बार-बार फाइल भेजने की जरूरत नहीं पड़ती और काम तेजी से पूरा हो जाता है। इसके अलावा अगर किसी को मोबाइल सेटिंग्स या किसी ऐप का इस्तेमाल समझाना हो तो स्क्रीन शेयरिंग के जरिए उसे लाइव दिखाकर आसानी से समझाया जा सकता है।
सुरक्षित तरीके से करें स्क्रीन शेयरिंग
WhatsApp पर स्क्रीन शेयर करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- हमेशा केवल भरोसेमंद लोगों के साथ ही स्क्रीन शेयर करें।
- किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयर बिल्कुल न करें।
- अगर कोई खुद को बैंक या सरकारी अधिकारी बताकर स्क्रीन शेयर करने के लिए कहे, तो सतर्क हो जाएं।
- काम खत्म होते ही स्क्रीन शेयरिंग तुरंत बंद कर दें।
Airtel Unlimited 5G Data: एयरटेल ने फिर शुरू किया फ्री 5G डेटा ऑफर, जानें किन यूजर्स को मिलेगा फायदा










