WhatsApp New Feature: मैसेजिंग ऐप WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स पेश करता रहता है। हाल ही में ऐप में ऐसा अपडेट आया है जो चैटिंग को पहले से काफी बेहतर आसान और मजेदार बना सकता है। इस अपडेट के बाद अब यूजर्स को चैट करते समय किसी भी इमोजी को टाइप करते ही उससे जुड़े स्टिकर अपने आप स्क्रीन पर दिखने लगेंगे। इस बदलाव से स्टिकर ढ़ूंढने और भेजने में लगने वाला कम हो जाएगा।
Google Pixel 10: महंगा होने के कारण रह गया था Pixel 10? अब भारी छूट के साथ खरीदने का मौका
इमोजी टाइप करते ही दिखाई देंगे संबंधित स्टिकर
आपको बता दें कि, नए फीचर की मदद से जब भी यूजर चैट बॉक्स में कोई इमोजी टाइप करेगा, तो उसी रिएक्शन से जुड़े स्टिकर तुरंत सामने आ जाएंगे। पहले स्टिकर भेजने के लिए अलग से स्टिकर कीबोर्ड खोलना पड़ता था और फिर अलग-अलग स्टिकर पैक में स्क्रॉल करके सही स्टिकर तलाशना होता था।
अब यह पूरी प्रक्रिया काफी सरल हो गई है। यूजर बस इमोजी टाइप करेगा और संबंधित स्टिकर तुरंत दिख जाएंगे। उनमें से किसी एक को टैप करके सीधे चैट में भेजा जा सकता है। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि चैटिंग का अनुभव भी पहले से बेहतर और मजेदार हो जाएगा।
iPhone यूजर्स के लिए जारी किया गया अपडेट

बताते चलें कि, यह नया फीचर फिलहाल WhatsApp for iOS में उपलब्ध है। ऐप के लेटेस्ट अपडेट के साथ इसका वर्जन नंबर 26.8.76 तक पहुँच चुका है। इस अपडेट में स्टिकर सुझाव वाला फीचर शामिल किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह सुविधा धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाई जा रही है। इसलिए यदि अभी किसी के फोन में यह फीचर दिखाई नहीं दे रहा है, तो आने वाले दिनों में यह अपने-आप एक्टिव हो सकता है।
WhatsApp का नया अवतार: इस्तेमाल के लिए देने होंगे पैसे, लेकिन मिलेंगी प्रीमियम सुविधाएं
Show More Results से मिलेंगे और भी स्टिकर
अगर यूजर को दिखाई दे रहे स्टिकर पर्याप्त नहीं हैं, तो Show more results विकल्प पर टैप करके और भी स्टिकर देखे जा सकते हैं। इसमें ऐप के अंदर मौजूद स्टिकर के साथ-साथ थर्ड-पार्टी स्टिकर पैक भी शामिल हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि कोई हंसने वाला इमोजी टाइप करता है, तो मजेदार या फनी रिएक्शन वाले स्टिकर दिखाई देंगे। वहीं, दिल वाले इमोजी डालने पर प्यार और भावनाओं से जुड़े स्टिकर सामने आ जाएंगे।
इंसानों से ज़्यादा होंगे AI सिस्टम? 2028 तक ऑटोनॉमस AI की चौंकाने वाली सच्चाई
आने वाले समय में और भी नए फीचर्स

हाल के महीनों में Meta Platforms अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में कई नए फीचर्स जोड़ रहा है। हाल ही में ग्रुप चैट के लिए Group Message History फीचर पेश किया गया, जिससे नए जुड़ने वाले सदस्य पुराने मैसेज भी देख सकते हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी भारतीय यूजर्स के लिए SIM binding जैसे सुरक्षा फीचर पर काम कर रही है। साथ ही, एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की भी तैयारी बताई जा रही है।










