वॉट्सऐप ने कार यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया कारप्ले ऐप, अब इंफोटेनमेंट सिस्टम पर ही देख सकेंगे कॉल हिस्ट्री और चैट्स

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है, जिसके तहत एक नया ऐप लॉन्च किया है. वॉट्सऐप का नया ऐप कार प्ले के लिए जारी किया है, जिसका फायदा कार वालों को होगा. दरअसल, एंड्रॉयड ऑटो की तरह ही कार प्ले होता है, जिसको कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम में यूज किया जाता है. इसमें यूजर्स का स्मार्टफोन ब्लूटूथ या वायर के जरिए कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट हो जाता है. इसके बाद फोन पर आने वाले मैसेज, कॉल और नेविगेशन की सुविधा इंफोटेनमेंट सिस्टम पर मिलती है. यह अपडेट वॉट्सऐप के iOS वर्जन 26.13.74 के साथ

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है, जिसके तहत एक नया ऐप लॉन्च किया है. वॉट्सऐप का नया ऐप कार प्ले के लिए जारी किया है, जिसका फायदा कार वालों को होगा.

दरअसल, एंड्रॉयड ऑटो की तरह ही कार प्ले होता है, जिसको कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम में यूज किया जाता है. इसमें यूजर्स का स्मार्टफोन ब्लूटूथ या वायर के जरिए कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट हो जाता है. इसके बाद फोन पर आने वाले मैसेज, कॉल और नेविगेशन की सुविधा इंफोटेनमेंट सिस्टम पर मिलती है.

यह अपडेट वॉट्सऐप के iOS वर्जन 26.13.74 के साथ आया है. न्यू अपडेट को भारत समेत ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च कर दिया है. यह फीचर पहले बीटा वर्जन में देखा जा चुका है और अब इसको बड़े लेवल पर रोलआउट किया गया है.

अभी तक कारप्ले पर वॉट्सऐप मैसेज रिसीव किए जा सकते थे. अब कार प्ले के लिए अलग ऐप आ गया है, जिसकी मदद से यूजर्स वॉट्सऐप कॉल को भी इंफोटेनमेंट सिस्टम पर देख सकेंगे और जवाब दे सकेंगे.  

वॉट्सऐप कार प्ले के तहत मिलेंगे ये फीचर
वॉट्सऐप के कार प्ले ऐप की मदद से यूजर्स इंफोटेनमेंट सिस्टम पर कॉल रिसीव कर सकेंगे. इसमें चैट्स व कॉल हिस्ट्री के लिए अलग-अलग टैब भी हैं. इसकी मदद से यूजर्स हाल ही में किए गए कॉल हिस्ट्री को भी देख सकेंगे. ड्राइविंग के दौरान पूरा चैट विंडो ओपन करने की जरूरत नहीं होगी.

वॉट्सऐप पर आने वाले मैसेज का रिप्लाई करने के लिए वॉयस डिटेक्शन का सपोर्ट मिलता है. इसमें यूजर्स हैंड्स-फ्री रिप्लाई कर सकते हैं.

सिरी पर निर्भरता को कम किया
वॉट्सऐप के न्यू ऐप में एक और बदलाव किया है कि अब Siri पर निर्भरता कम हो जाएगी. पहले ड्राइवर को कार प्ले में वॉट्सऐप मैसेज पढ़ने और जवाब देने के लिए Siri का यूज करना पड़ता था. अब ये सभी फीचर्स सीधे ऐप के इंटरफेस में ही शामिल कर दिए गए हैं.

Leave a Comment

2