
West Bengal Election 2026: कोलकाता की ब्रिगेड रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार और हिंसा का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस रैली से “नए बंगाल की क्रांति” की शुरुआत हो गई है और “निर्मम सरकार” का अंत तय है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए, लेकिन बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बंगाल में जल्द ही कानून का राज लौटेगा।











