Iran Air Strikes: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कतर,कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात ने अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया है।अधिकारियों ने यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया है, जबकि क्षेत्र में कई जगहों पर विस्फोटों की खबरें आ रही हैं।इस बीच संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी से एक जोरदार धमाके की भी सूचना मिली है।कुवैत में भी कई जगहों पर धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।देशभर में सायरन बजाए गए हैं और नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।
कुवैत में हाई अलर्ट और बहरीन में अमेरिकी नौसेना पर हमला
कुवैत सरकार ने आपातकालीन बैठक बुलाई है और सैन्य बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।बहरीन ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि,अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय को मिसाइल हमले का निशाना बनाया गया है।बहरीन में स्थित इस मुख्यालय पर हमला क्षेत्रीय संघर्ष को और भड़का सकता है।
इजराइल-अमेरिका का संयुक्त सैन्य ऑपरेशन और नेतन्याहू की चेतावनी

ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने बड़ा और निर्णायक बयान दिया है।नेतन्याहू ने कहा कि,इजराइल और यूनाइटेड स्टेस्ट्स ने मिलकर ईरान से पैदा हुए “अस्तित्व के खतरे” को खत्म करने के लिए संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया है।उन्होंने ईरान के मौजूदा शासन को आतंकवादी करार देते हुए कहा कि,इस शासन को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती, क्योंकि यह पूरी दुनिया के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
डोनाल्ड ट्रंप का नेतृत्व और ईरान में सत्ता परिवर्तन का संकल्प
इजराइली प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस कार्रवाई में समर्थन और नेतृत्व के लिए धन्यवाद भी दिया।नेतन्याहू ने कहा कि,यह सैन्य कार्रवाई न सिर्फ इजराइल की सुरक्षा के लिए जरूरी है,बल्कि इससे ईरान की जनता को अपने भविष्य का फैसला खुद करने का अवसर मिलेगा।साथ ही नेतान्याहू ने इजरायल के नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें क्योंकि आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण और बेहद महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
कतर में भारतीय दूतावास की एडवायजरी और हेल्पलाइन जारी

इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान के 30 ठिकानों पर हमले के बाद कतर स्थित भारतीय दूतावात ने एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही किसी भी तरह की मदद के लिए भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।भारतीय दूतावात ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एडवाइजरी से संबंधित जानकारी देते हुए लिखा- क्षेत्रीय स्थिति को देखते हुए, कतर में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को उचित सावधानी बरतने और दूतावास एंव स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी की जाने वाली खबरों और सलाहों का समय-समय पर पालन करने की सलाह दी जाती है।कतर में दूतावास सामान्य रूप से कार्यरत है। दूतावास का 24×7 हेल्पलाइन नंबर 00974-55647502 है। किसी भी सवाल के जवाब के लिए cons.doha@mea.gov.in पर ईमेल कर सकते है।
Middle East War: सऊदी से बहरीन तक तबाही, ईरान की मिसाइलों ने 7 देशों को बनाया निशाना









