Weight Loss Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिटनेस बनाए रखना हर किसी की प्राथमिकता बन गया है। बढ़ते बजन को कम करने के लिए लोग अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। कुछ लोग जिम में घंटों मेहनत करते हैं, तो कुछ योग और अन्य शारीरिक गतिविधियों के जरिए वजन घटाने की कोशिश करते हैं। इसी बीच स्विमिंग यानी तैराकी भी एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
स्विमिंग को फुल बॉडी वर्कआउट माना जाता है क्योंकि इसमें शरीर के लगभग सभी हिस्सों की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं। खास बात यह है कि पानी में एक्सरसाइज करने के कारण शरीर के जोड़ों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। यही वजह है कि वजन घटाने, स्टैमिना बढ़ाने और शरीर को फिट रखने के लिए कई लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं।
Haryana News: हरियाणा में शराब कारोबार हुआ हाईटेक, QR कोड से मिलेगी हर बोतल की जानकारी
60 मिनट स्विमिंग में कितनी कैलोरी होती है बर्न
आपको बता दें कि, अगर कोई व्यक्ति लगातार एक घंटे तक तैराकी करता है, तो वह लगभग 400 से 700 कैलोरी तक खर्च कर सकता है। हालांकि कैलोरी बर्न की मात्रा कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे व्यक्ति का वजन, तैरने की गति और इस्तेमाल किया जाने वाला स्ट्रोक।
शरीर का वजन अधिक होने पर व्यक्ति को पानी में आगे बढ़ने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है। इसलिए भारी वजन वाला व्यक्ति समान समय में हल्के वजन वाले व्यक्ति की तुलना में ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकता है। उदाहरण के तौर पर, 60 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति की तुलना में 80 किलोग्राम वजन वाला व्यक्ति एक घंटे की स्विमिंग में अधिक कैलोरी खर्च करेगा।
कैलोरी बर्न का आंकड़ा
स्विमिंग के दौरान आपकी गति और मेहनत का स्तर कैलोरी खर्च करने में अहम भूमिका निभाता है। अगर कोई व्यक्ति धीमी गति से आराम-आराम से तैरता है, तो एक घंटे में करीब 400 से 500 कैलोरी तक बर्न हो सकती है। वहीं, अगर कोई व्यक्ति तेज गति से लगातार लैप्स पूरे करता है और ज्यादा मेहनत करता है, तो कैलोरी बर्न का स्तर बढ़कर 600 से 700 या उससे अधिक तक पहुंच सकता है। इसलिए वजन घटाने के लिए स्विमिंग करते समय नियमितता के साथ-साथ सही गति बनाए रखना भी जरूरी है।
अलग-अलग स्विमिंग स्ट्रोक से अलग होती है कैलोरी खपत
तैराकी के अलग-अलग तरीकों में शरीर की मेहनत का स्तर अलग होता है, जिसका सीधा असर कैलोरी बर्न पर पड़ता है।
- बटरफ्लाई स्ट्रोक: यह सबसे ज्यादा मेहनत वाला स्ट्रोक माना जाता है। इसमें अधिक ऊर्जा खर्च होती है और एक घंटे में लगभग 700 से 800 कैलोरी तक बर्न हो सकती है।
- फ्रीस्टाइल या क्रॉल स्ट्रोक: यह सामान्य रूप से सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका है। इससे एक घंटे में करीब 500 से 600 कैलोरी तक खर्च हो सकती है।
- ब्रेस्टस्ट्रोक और बैकस्ट्रोक: इन तरीकों में अपेक्षाकृत कम मेहनत लगती है और लगभग 400 से 500 कैलोरी तक बर्न हो सकती है।
राजस्थान में AI रोबोट क्रांति, पेट्रोबोट सेंटर से भारत देगा दुनिया को चुनौती।
स्विमिंग को फिटनेस रूटीन में शामिल करने के फायदे
नियमित तैराकी न केवल वजन कम करने में मदद करती है, बल्कि यह हृदय स्वास्थ्य बेहतर करने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर की सहनशक्ति बढ़ाने में भी सहायक होती है। हालांकि बेहतर परिणाम पाने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम दोनों का ध्यान रखना जरूरी है। इस तरह, रोजाना एक घंटे की स्विमिंग वजन घटाने और फिट रहने के लिए एक प्रभावी विकल्प हो सकती है। कैलोरी बर्न की मात्रा व्यक्ति की क्षमता और तैराकी के तरीके के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।










