यूपी चुनाव 2027 को लेकर भदोही जिले की हॉट सीट 'ज्ञानपुर' पर अभी से चुनावी बिसात बिछने लगी है

विपुल दुबे ने 2022 में 73,446 वोट हासिल कर, इस सीट पर विजय मिश्रा के लंबे वर्चस्व को खत्म किया

पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी के राम किशोर बिंद दूसरे नंबर पर रहे थे। 

2002 से 2017 तक लगातार चार बार विधायक रहे विजय मिश्रा 2022 के चुनाव में 34,985 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए थे

2027 के चुनाव में विजय मिश्रा को मिले ये करीब 35 हजार वोट 'किंगमेकर' साबित हो सकते हैं। 

मौजूदा विधायक विपुल दुबे के सामने 2027 में अपने विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था के दावों के दम पर सीट बचाने की बड़ी चुनौती होगी

महज़ छह हजार वोटों से पिछड़ने वाली समाजवादी पार्टी इस बार मजबूत प्रत्याशी और नए संगठन के जरिए अपनी हार को जीत में बदलने की तैयारी में है

ज्ञानपुर के चुनावी अखाड़े में 'बिंद' और 'निषाद' वोटरों का खासा प्रभाव है। सभी प्रमुख दल इसी जातीय गणित को साधकर अपना उम्मीदवार तय करेंगे

2022 में भदोही जिले की तीनों सीटों पर अलग-अलग दलों का कब्जा हुआ था, जिससे यहां का क्षेत्रीय मुकाबला बेहद रोचक है