UP Election 2027: फर्रुखाबाद सदर सीट पर क्या बदलेगा चुनावी गणित? जानिए पूरा समीकरण

फर्रुखाबाद सदर सीट 194 पर 2017 और 2022 में भाजपा के मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने लगातार जीत दर्ज की

2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की सुमन शाक्य ने भाजपा को चुनौती दी, लेकिन करीब 39 हजार वोटों के अंतर से हार गईं

सदर विधानसभा क्षेत्र में करीब 3.72 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिसमें शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के मतदाता शामिल हैं

सीट के जातीय समीकरण में ब्राह्मण, वैश्य, शाक्य, मौर्य, लोधी, यादव, मुस्लिम और दलित मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है

2027 के चुनाव में जातीय समीकरण के साथ प्रत्याशी का चेहरा और स्थानीय विकास के मुद्दे भी चुनावी चर्चा का हिस्सा रहेंगे

फर्रुखाबाद शहर में ट्रैफिक जाम, रेलवे क्रॉसिंग, सीवर लाइन और जलभराव जैसी समस्याएं स्थानीय लोगों के लिए प्रमुख मुद्दे बनी हुई हैं

आलू उत्पादन, किसानों की समस्याएं, कोल्ड स्टोरेज और स्थानीय कृषि आधारित उद्योगों का विकास भी क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों में शामिल है

2027 से पहले फर्रुखाबाद सदर सीट पर भाजपा की मौजूदा स्थिति, सपा की रणनीति, संभावित प्रत्याशी और स्थानीय मुद्दों पर सबकी नजर रहेगी