उत्तर प्रदेश की सियासत में अभी से साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं

फर्रुखाबाद की कायमगंज सीट पर 1989 के बाद से कभी भी लगातार दो बार एक ही दल या विधायक की जीत नहीं हुई है

इस सुरक्षित सीट पर अनुसूचित जाति (22%-25%), ओबीसी, सवर्ण और मुस्लिम मतदाता हार-जीत तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं

सत्ता बचाने के लिए एनडीए गठबंधन तो वहीं विपक्षी दल 'पीडीए' और जातिगत गोलबंदी के सहारे मैदान में हैं

2024 के लोकसभा चुनाव में कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी को अच्छी बढ़त मिली थी

वर्तमान में यह सीट एनडीए गठबंधन (अपना दल एस) के पास है, जहाँ से डॉ. सुरभि विधायक हैं

ग्रामीण बहुल इस क्षेत्र में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आधुनिक उपकरणों की भारी कमी है

औद्योगिक विकास की कमी के कारण स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए दिल्ली और नोएडा जैसे महानगरों की ओर पलायन करना पड़ता है।

देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता विधायक बदलने की पुरानी परंपरा कायम रखेगी या विकास के मुद्दों पर वोट करेगी