आज यानी 17 सितंबर दिन गुरुवार को देशभर में ​विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया जा रहा है

कन्या संक्रांति का शुभ समय — कन्या संक्रांति का क्षण सुबह 7:58 बजे बताया गया है

पूजा का मुख्य मुहूर्त — सुबह 7:58 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक पूजा के लिए शुभ समय रहेगा

पूजा स्थल की सफाई कर चौकी पर कपड़ा बिछाएं और भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें

रोली, अक्षत, फूल, माला, धूप, दीप, फल, मिठाई, कलश, नारियल और मौली जैसी सामग्री रखें

पंचामृत के साथ मूंग दाल की खिचड़ी, लड्डू, पेड़ा, बर्फी और मौसमी फल अर्पित कर सकते हैं

कारखानों, दुकानों और वर्कशॉप में मशीनों, औजारों, वाहनों और उपकरणों की भी पूजा की जाती है

पूजा पूरी होने पर भगवान विश्वकर्मा की आरती करें और सुख-समृद्धि की कामना करें

अस्थायी मूर्ति के विसर्जन से पहले दोबारा पूजा और आरती कर सम्मानपूर्वक विसर्जन करें