साल 2026 में परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर, मंगलवार को रखा जाएगा

पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 21 सितंबर की रात से शुरू होकर 22 सितंबर की रात तक रहेगी

इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु चातुर्मास के दौरान अपनी करवट बदलते हैं

परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के वामन स्वरूप की पूजा और व्रत का विशेष महत्व है

व्रत की शुरुआत 21 सितंबर की रात से हो रही है, इसलिए इस दिन हल्का और सात्विक भोजन ही करें

दशमी तिथि पर मांस, मदिरा, प्याज और मसूर की दाल जैसी चीजों का सेवन बिल्कुल न करें

व्रत की सफलता के लिए झूठ, कटु वचन और अनावश्यक विवादों से दूर रहकर मन को शांत रखें

घर और पूजा स्थान को अच्छी तरह साफ कर भगवान विष्णु-माता लक्ष्मी की पूजा की तैयारी करें

व्रत का समापन अगले दिन यानी द्वादशी को सूर्योदय के बाद और हरि वासर से पहले सही समय पर करें