मां शैलपुत्री की पूजा से नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ समय

शारदीय नवरात्रि 2026 का शुभारंभ, पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना से भक्तों ने की मंगल शुरुआत

11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलेगा नवरात्रि का पर्व, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का विशेष महत्व, सुबह 6:31 बजे से 10:27 बजे तक शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त में भी कर सकते हैं कलश स्थापना, दोपहर 12:01 बजे से 12:49 बजे तक रहेगा समय

उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में घटस्थापना को शुभ मानते हैं, पूजा से पहले स्थान की साफ-सफाई जरूरी

मां शैलपुत्री को फूल, धूप, दीप और प्रसाद चढ़ाकर भक्तों ने सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना की

मां शैलपुत्री की पूजा में करें इस मंत्र का जाप, ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नमः’। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की होती है पूजा, व्रत और आराधना से भक्तिमय होता है वातावरण