घर पर ऐसे बनाएं हिमाचली सिड्डू

गेहूं का आटा, नमक और यीस्ट (या दही-बेकिंग पाउडर) मिलाकर हल्के गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें

गूंथे हुए आटे को ढककर 1–2 घंटे के लिए रख दें, ताकि वह अच्छी तरह फूल जाए

इस बीच भीगी उड़द दाल, हरी मिर्च और अदरक को दरदरा पीसकर स्टफिंग तैयार करें

पिसी दाल में हींग, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिलाएं

फूले हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें हल्का फैलाएं

हर लोई में दाल का मिश्रण भरकर किनारों से बंद करें और मनचाहा आकार दें

इडली स्टैंड में पानी गर्म करें, हल्का तेल लगाकर सिड्डू रखें और 15–20 मिनट स्टीम करें

पके सिड्डू को बीच से काटकर ऊपर से घी डालें और धनिया-पुदीना चटनी या दाल के साथ गरमागरम परोसें

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोज खाएं अखरोट