कैंची धाम जाने से पहले जानें कब जाएं

मार्च से जून: कैंची धाम घूमने के लिए मौसम काफी सुहावना रहता है

सितंबर से नवंबर: मानसून के बाद मौसम शांत और प्राकृतिक नजारे बेहद खूबसूरत होते हैं।

15 जून: स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है, इसलिए यात्रा से बचना बेहतर है

जुलाई-अगस्त: बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क बंद होने की आशंका बनी रहती है

दिसंबर से फरवरी: कड़ाके की ठंड और कोहरे से यात्रा थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

सुबह 6 बजे: मंदिर में मंगला आरती के साथ दर्शन शुरू होते हैं।

शाम 7 बजे तक: श्रद्धालु मंदिर में सामान्य दर्शन कर सकते हैं।

यात्रा से पहले: खासकर मानसून में मौसम और सड़क की स्थिति जरूर जांच लें।