1. दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शाम को मिलेगा शुभ मुहूर्त, जानें कितनी देर तक कर सकेंगे पूजन

दिवाली की तारीख: 8 नवंबर 2026, रविवार को देशभर में मनाया जाएगा दीपावली का त्योहार।

अमावस्या तिथि: 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे से शुरू होकर 9 नवंबर की रात 12:31 बजे तक रहेगी।

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: दिल्ली में शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक पूजा का शुभ समय रहेगा।

प्रदोष काल: दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए प्रदोष काल को विशेष शुभ माना जाता है।

पूजा की तैयारी: घर की पूर्व दिशा या ईशान कोण में साफ चौकी रखकर उस पर लाल या गुलाबी कपड़ा बिछाएं

गणेश-लक्ष्मी स्थापना: चौकी पर भगवान गणेश और उनके दाहिनी ओर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें

7. पूजा की विधि: घी का दीपक जलाकर फूल, मिठाई अर्पित करें। पहले गणेश जी और फिर मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।

दीपदान की परंपरा: पूजा के बाद आरती करें और घर के मुख्य द्वार, मंदिर तथा घर के अलग-अलग हिस्सों में दीपक जलाएं। काले, भूरे और नीले वस्त्रों से बचने की मान्यता है