Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार, 19 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पूरे सप्ताह इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। पछुआ हवाओं के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है।
Kal Ka Mausam: कोहरे का डबल अटैक! दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जाने हाल
दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। सुबह के समय कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरा
उत्तर प्रदेश में सर्दी के साथ कोहरे का प्रकोप जारी है। रविवार को 50 से अधिक जिले घने कोहरे की चपेट में रहे, जहां विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। सोमवार को भी कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। हरदोई में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। अगले तीन दिनों तक ठंड और कोहरा और अधिक बढ़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में शुष्क मौसम की संभावना जताई है। साथ ही 20 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर शामिल हैं।
यूपी में बारिश कब होगी

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक यूपी में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद बदलाव देखने को मिलेगा। 22 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 23 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी और उसके बाद 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
बिहार का मौसम
बिहार में भी ठंड का असर जारी है। सुबह के समय घना कोहरा छा जाता है जिससे जनजीवन प्रभावित होता है। रविवार को गया में बेहद घना कोहरा रहा। हालांकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन रात में कनकनी बनी रही। सोमवार को भी पटना, गया, बक्सर, कैमूर समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है।
Weather Update: लखनऊ समेत प्रदेश में घटेगा कोहरे का असर, IMD ने जारी किया नया अपडेट









