Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव,कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण दिल्ली, राजस्थान और उत्तर-पूर्व भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इससे तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट आई है और हीटवेव से राहत मिली है। वहीं, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते सड़क मार्ग बाधित हुआ है, जिसे BRO द्वारा बहाल किया जा रहा है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Weather Update: राज्य में पिछले चार दिनों से पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है।इससे तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट आई है और वातावरण में सर्दी का अहसास हो रहा है। मार्च महीने की शुरूआत से ही तापमान में लगातार काफी बढोतरी देखी जा रही थी और कई स्थानों पर हीटवेव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।ऐसे में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह तक हीटवेव नहीं चलने का अनुमान बताया है।

हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं से मौसम में परिवर्तन

इस बीच,आज भी कई स्थानों पर घनघोर घटाएं छाई हुई हैं।राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। भीलवाड़ा और भरतपुर में भी ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश का दौर बना हुआ है।बीते 24 घंटों में सीकर, जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर सहित कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। पोकरण में ओले भी गिरे।

दिल्ली और उत्तर पूर्व में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

दिल्ली और उत्तर-पूर्व में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बारिश और तापमान में गिरावट का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश व बर्फबारी से सड़क मार्ग बाधित हुआ है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर-पूर्व में पिछले सप्ताह से मौसम बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आज सुबह-सवेरे दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिसके बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने जारी की हल्की बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही, गरज-चमक और बिजली कड़कने की संभावना भी बताई गई है।पूर्वोत्तर में भी छिटपुट बारिश और बर्फबारी का सिलसिला 26 मार्च तक जारी रह सकता है।

पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी से मार्ग बाधित

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर आज और मंगलवार को भारी बारिश होने की भी संभावना है। इस क्रम में पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के बाद सड़क मार्ग बाधित हो गया है।BRO के कर्मी तत्परता के साथ सड़क से बर्फ हटा रहे हैं ताकि प्रमुख पर्यटक मार्गों को चालू रखा जा सके।

2