Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, अगले 2 दिन बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार और बुधवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 7, 2026

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों (NCR) में एक बार फिर मौसम की लुका-छिपी शुरू हो गई है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को अगले दो दिनों तक गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है।

Weather Update: अगले 48 घंटे 50 जिलों के लिए भारी, आंधी-पानी और ओलों का ऑरेंज अलर्ट!

लगातार दो दिन बरसेंगे बादल

Weather Update
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए दिल्ली और आसपास के इलाकों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इसका अर्थ है कि इन दो दिनों में मौसम खराब रह सकता है और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। विभाग के अनुसार, आसमान में न केवल घने बादल छाए रहेंगे, बल्कि हल्की से मध्यम वर्षा के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। यह बदलाव उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हुए नए मौसमी सिस्टम के कारण हो रहा है।

30 से 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बारिश के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं का तांडव भी देखने को मिलेगा। पूर्वानुमान है कि 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी और ठंडी हवाएं चल सकती हैं। इन तेज हवाओं और बारिश के मेल से अधिकतम तापमान में भारी गिरावट की संभावना है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस मौसमी बदलाव के कारण पारे में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है, जिससे सुबह और शाम के समय एक बार फिर हल्की सिहरन महसूस हो सकती है।

पिछले 24 घंटों का लेखा-जोखा

अगर बीते सोमवार की बात करें, तो दिल्ली का मौसम मिला-जुला रहा। दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रही, जिससे बीच-बीच में धूप की तपिश कम महसूस हुई। हालांकि, सोमवार को कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।

तापमान: सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम यानी 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है।

नमी का स्तर: हवा में आर्द्रता (Humidity) का स्तर 80 प्रतिशत से 27 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड किया गया।

वायु गुणवत्ता (AQI) और प्रदूषण की स्थिति

मौसम के इस बदलाव के बीच दिल्ली की हवा फिलहाल ‘सांस लेने योग्य’ बनी हुई है। बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रदूषण के कण जमा नहीं हो पा रहे हैं। सोमवार को राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 135 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। पिछले कुछ दिनों (शनिवार और रविवार) से भी AQI इसी स्तर के आसपास बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाली बारिश और तेज हवाएं हवा को और अधिक साफ कर सकती हैं, जिससे फिलहाल वायु प्रदूषण से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Kal Ka Mausam: मौसम दिखाएगा रौद्र रूप! जानें किन-किन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट