Weather Update: जम्मू से यूपी तक बिगड़ा मौसम, 7 राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट

मौसम विभाग ने 2–3 फरवरी को उत्तर भारत के 7 राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में मौसम बदलेगा और गरज-चमक, ओलावृष्टि के साथ तापमान गिरने की संभावना है।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 2, 2026

Weather Update: उत्तर भारत में फरवरी की शुरुआत मौसम के बड़े बदलाव के साथ हुई है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 और 3 फरवरी को उत्तर भारत के सात राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव का मुख्य कारण लगातार सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है, जिसके चलते तापमान में गिरावट और मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।

Weather Update: यूपी में मौसम का कहर, बारिश, कोहरा और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी

Weather Update
जम्मू से यूपी तक बिगड़ा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दो लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में भी बारिश दर्ज की जा सकती है।

किन राज्यों में अलर्ट

आईएमडी ने जिन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है, उनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं। 2 और 3 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में गरज-चमक, बिजली गिरने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 2 फरवरी को यूपी, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। कुछ जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि अन्य जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।

मध्य प्रदेश में आंधी और ओले

मध्य प्रदेश में भी मौसम का रुख बदला हुआ है। कई जिलों में जोरदार बारिश के साथ आंधी और ओले गिर सकते हैं। प्रभावित जिलों में राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना और टीकमगढ़ समेत कई इलाके शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर 10 फरवरी तक बना रहेगा। 2 फरवरी की रात को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 3 फरवरी को भी कई स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हालांकि 4 से 6 फरवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से निखरे पर्यटन स्थल

हिमाचल प्रदेश में फरवरी की शुरुआत बर्फबारी के साथ हुई है। शिमला जिले के शिलारू और कुल्लू के कोठी में 5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि मनाली में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पर्यटन स्थलों की खूबसूरती और बढ़ गई है। आने वाले दिनों में भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर

Weather Update
जम्मू से यूपी तक बिगड़ा मौसम

राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। कोटपूतली-बहरोड़ समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। 2 और 3 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा में अलर्ट

पंजाब में सोमवार को 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 11 जिलों में धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला है, जहां बीते शनिवार को जमकर ओले गिरे।

Kal Ka Mausam: बारिश, बर्फबारी या कोहरा? जानें कल के मौसम का पूरा अपडेट