
Weather Update : देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है, जबकि दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में बारिश व तेज हवाओं की संभावना है। फिलहाल कई इलाकों में फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन IMD ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है।










