Weather Update: होली से पहले ही तपने लगा उत्तर प्रदेश, तीखी धूप ने बढ़ाया पारा; जानें कब मिलेगी राहत?

उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत से पहले ही पारा हाई हो गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ रही है और फरवरी में ही गर्मी का असर महसूस हो रहा है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 27, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में फरवरी का महीना खत्म होने से पहले ही मौसम ने अचानक गर्म होने का अलार्म दे दिया है। इस बार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का असर खत्म हो गया है और लोगों ने अपने गर्म कपड़े पैक कर दिए हैं। दिन में निकलती तेज धूप लोगों को अप्रैल-मई के महीने का अहसास करा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है और आने वाले हफ्तों में तापमान में और उछाल देखने को मिल सकता है।

Weather Update: दिल्ली-यूपी से बिहार तक तपिश, पहाड़ों पर बरसेगी बर्फ और बारिश

यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क

Weather Update
होली से पहले ही तपने लगा उत्तर प्रदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में 27 फरवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और आसपास के कुछ जिलों में हल्का कोहरा रहने का अनुमान है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में सुबह से ही आसमान साफ रहेगा और दिन चढ़ते ही तेज धूप निकलने से गर्मी का अहसास होगा।

फरवरी में ही तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी

इस बार फरवरी में ही मौसम शुष्क और धूप तेज होने की वजह से लोगों को असामान्य गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि इसका मुख्य कारण यह है कि ला नीला प्रभावित हुआ है और इस वजह से सर्दी जल्दी खत्म हो गई। फिलहाल उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं, और कहीं भी बादल या बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। दिनभर तेज धूप के कारण लोगों को धूप और गर्मी का अनुभव होगा।

सामान्य से अधिक तापमान

धूप के कारण प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, इस सप्ताह अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक उछाल संभव है।

राजधानी लखनऊ और नोएडा-गाजियाबाद का हाल

राजधानी लखनऊ में आज मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इसी तरह नोएडा और गाजियाबाद में भी दिनभर तेज धूप छाई रहेगी। वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, मैनपुरी, अलीगढ़, इटावा, झांसी, सीतापुर सहित अन्य जिलों में भी तेज धूप के कारण तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

UP Election 2027: क्या फिर चलेगा Mayawati का ‘ब्राह्मण कार्ड’? 13% वोटों के लिए मचेगा घमासान!