Weather Update: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें आपके जिले का हाल

Weather Update: जनवरी के मध्य में उत्तर प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। कई जिलों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है, जबकि दिन की धूप से थोड़ी राहत मिल रही है।

प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 14, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में जनवरी के मध्य में मौसम लगातार करवट बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में जहां घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है, वहीं दिन में निकल रही धूप से कुछ हद तक राहत भी मिल रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने जनवरी में बारिश को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार आने वाले दिनों में ठंड के साथ-साथ बारिश भी दस्तक दे सकती है।

Weather Update: यूपी में ‘कोल्ड अटैक’! 48 घंटों में गिरेगा पारा, लखनऊ से नोएडा तक रेड अलर्ट जारी

यूपी में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 18 और 19 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने संकेत दिए हैं कि इस दौरान मौसम में नमी बढ़ेगी, जिससे ठंड का असर और तेज महसूस किया जा सकता है। बारिश भले ही हल्की हो, लेकिन इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

14 जनवरी को घने कोहरे का अलर्ट, येलो अलर्ट जारी

14 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि बुधवार को करीब 28 जिलों में दृश्यता 100 से 500 मीटर तक सीमित रह सकती है।

इन जिलों में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, बागपत, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सुबह के समय वाहन चालकों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Weather Update: बर्फ की चादर में कैद हुई कश्मीर की झीलें, जम्मू में ठंड ने तोड़ा सालों का रिकॉर्ड

पूर्वांचल में तापमान में हल्की गिरावट के संकेत

प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज
प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज

वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र, जौनपुर, सुल्तानपुर, बलिया और मऊ सहित आसपास के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि दिन के समय धूप खिली रहेगी, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा।

लखनऊ और नोएडा का मौसम हाल

राजधानी लखनऊ में दो दिन बाद एक बार फिर घने कोहरे की वापसी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ में मौसम साफ रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। नोएडा में आज न्यूनतम तापमान लगभग 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। आने वाले दिनों में यहां भी धीरे-धीरे ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Weather Update: यूपी में ‘कोल्ड अटैक’! 48 घंटों में गिरेगा पारा, लखनऊ से नोएडा तक रेड अलर्ट जारी

नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में उतार-चढ़ाव

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके चलते अगले दो दिनों तक कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इस सिस्टम के असर से प्रदेश में मौसम अस्थिर बना रह सकता है और ठंड का असर और बढ़ सकता है।