Weather Update: यूपी में आज से बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले छह दिन तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 22, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ठंड और कोहरे में कमी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को राहत मिली थी। लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। वहीं आगरा, मथुरा समेत 15 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। बारिश और ओलों के कारण ठंड में भी इजाफा होगा।

Kal Ka Mausam: शीतलहर का असर, दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल

पश्चिमी विक्षोभ का असर

Weather Update
यूपी में आज से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर मुख्य रूप से पश्चिमी यूपी में दिखाई देगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वांचल में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि फिलहाल पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी गई है।

आज कहां होगी बारिश

आज यानी 22 जनवरी को नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, सँभल, हापुड़, अमरोहा, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।

शुक्रवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि

शुक्रवार को पश्चिमी यूपी में बारिश का दौर और तेज होगा। अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कहीं-कहीं तेज ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं पूर्वी यूपी में भी कुछ स्थानों पर बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

किन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Weather Update
यूपी में आज से बदलेगा मौसम

23 जनवरी को आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, बुलंदशहर, सँभल, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, बरेली, बदायूं, कासगंज और एटा जिलों में तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मेरठ, बागपत, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और रामपुर में तेज बारिश होने का अनुमान है।

आगे का मौसम

24 जनवरी को पूर्वी यूपी में हल्की बारिश होगी, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 26 और 27 जनवरी को फिर से बारिश का दौर मामूली रूप से तेज हो सकता है। बारिश की वजह से अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अनुमान है कि पारा 2-4 डिग्री तक नीचे जाएगा, जिससे ठंड बढ़ेगी।

Weather Forecast: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, दिल्ली, यूपी और बिहार के लिए IMD का अलर्ट