Weather Update: गणतंत्र दिवस के बाद जम्मू-कश्मीर में बिगड़ेगा मौसम, कई इलाकों में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस के बाद मौसम बदला और बादलों के साथ देर रात से हल्की बारिश शुरू हो सकती है। 27 जनवरी को कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, साथ ही तापमान गिरने से मौसम ठंडा रहेगा।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 27, 2026

Weather Update: जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस के बाद मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। 26 जनवरी को दिनभर मौसम सामान्य रहा और आसमान में बादल छाए रहे, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली। हालांकि, देर रात से मौसम में फिर बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों को लेकर बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

Weather Forecast Republic Day 2026: 26 जनवरी को बदला मौसम का मिज़ाज, दिल्ली-यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में बारिश

देर रात से शुरू हो सकती है बारिश

Weather Update
जम्मू-कश्मीर में बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार देर रात से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है। 27 जनवरी को मौसम और अधिक सक्रिय हो जाएगा, जब कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की प्रबल आशंका है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे मौसम और अधिक खराब हो सकता है। फिलहाल तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन बारिश और बर्फबारी के बाद इसमें गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड बढ़ने के आसार हैं।

इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 27 जनवरी को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम तक कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दिन गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना है। 28 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 29 और 30 जनवरी को मौसम में कुछ सुधार देखने को मिलेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 31 जनवरी और 1 फरवरी को भी आसमान में आंशिक बादल रहेंगे, जबकि छिटपुट इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं 2 और 3 फरवरी को मौसम सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए एहतियाती एडवाइजरी जारी की है।

नए पश्चिमी विक्षोभ से फिर सक्रिय होगा मौसम

Weather Update
जम्मू-कश्मीर में बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। हालांकि यह पश्चिमी विक्षोभ बहुत अधिक शक्तिशाली नहीं है, लेकिन इतना सक्रिय जरूर है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम से लेकर कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में भी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है, खासकर रात के समय। हालांकि अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में बर्फ जमने की संभावना कम मानी जा रही है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें और पहाड़ी इलाकों की यात्रा से पहले ताजा जानकारी जरूर लें। बर्फबारी और बारिश के कारण फिसलन, यातायात बाधित होने और ठंड बढ़ने की संभावना को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Weather Update: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ठंड का प्रकोप, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना