Weather Update: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिज़ाज, आज गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में आज से मौसम का मिज़ाज फिर बदल रहा है। कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है, जिससे ठंड में और इज़ाफा होने की संभावना है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 27, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। प्रदेश में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम अस्थिर बना रहेगा। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।

IMD Weather News: कश्मीर से हिमाचल तक बर्फबारी, गणतंत्र दिवस पर बारिश का अलर्ट

पश्चिमी यूपी में ज्यादा असर, ओलावृष्टि की चेतावनी

Weather Update
उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिज़ाज

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज व्यापक स्तर पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में वज्रपात और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है, जिससे किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर जैसे जिलों में विशेष रूप से मेघ गर्जन के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, संभल, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में अधिकांश स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सीतापुर और बहराइच में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर और जालौन में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, अमेठी, अयोध्या, बस्ती और सिद्धार्थनगर में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के अनुमान हैं।

राजधानी लखनऊ में भी दिखेगा असर

राजधानी लखनऊ में भी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

अगले 24–48 घंटों में बढ़ेगी ठंड

Weather Update
उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिज़ाज

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और बादलों की वजह से प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 28 जनवरी से अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। 29 जनवरी को कुछ इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

Weather Forecast Republic Day 2026: 26 जनवरी को बदला मौसम का मिज़ाज, दिल्ली-यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में बारिश