Weather Update: बिहार में अगले 48 घंटे भारी, 11 राज्यों में कड़ाके की सर्दी का कहर शुरू

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 3, 2026

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि 4 और 5 जनवरी को बिहार के कुछ हिस्सों में भीषण शीतलहर की संभावना है। इसके अलावा पंजाब में 4 से 6 जनवरी और राजस्थान में 8-9 जनवरी को शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।

Weather Update: प्रयागराज-बनारस में गलन और कोहरे का डबल अटैक, जानें कब खुलेंगे स्कूल

11 राज्यों में ठंड का असर

Weather Update
बिहार में अगले 48 घंटे भारी

IMD के अनुसार, अगले 5-7 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी।

दिल्ली में तापमान में गिरावट

दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम और लोधी रोड में तापमान 9 डिग्री, रिज में 8.7 डिग्री और आया नगर में 8.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, जब न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है, तो शीतलहर घोषित की जाती है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम होने पर शीत दिवस माना जाता है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में शीतलहर के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य या उससे नीचे रह सकता है। इससे ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ जमने और हल्की बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ों में ठंड का असर मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं और तापमान में गिरावट के रूप में महसूस किया जाएगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर का प्रभाव जारी रहने के संकेत हैं।

पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। हालांकि न्यूनतम तापमान अधिकांश स्थानों पर सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। हरियाणा का नारनौल 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट

Weather Update
बिहार में अगले 48 घंटे भारी

कश्मीर घाटी में आसमान साफ रहने के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। पर्यटक स्थलों गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार रात बर्फबारी हुई थी। श्रीनगर में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री रहा, जो एक दिन पहले 2.2 डिग्री था। हालांकि यह तापमान सामान्य से करीब 2.5 डिग्री अधिक है। शुक्रवार को गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री दर्ज किया गया।

Delhi News: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली की मुसीबत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट