Weather Update: लखनऊ से नोएडा तक ठंड का असर हुआ कम, कोहरे से भी मिली राहत

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलेगी। 9 से 11 जनवरी के बीच तापमान करीब 4 डिग्री बढ़ेगा।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 10, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक ठंड और कोहरे का असर कम हो सकता है। बीते दिनों कुछ शहरों में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई थी, जिसके बाद दोपहर में गुनगुनी धूप निकलने से गलन में कमी आई और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।

Weather Update: बिहार के 24 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट, कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी

पश्चिमी यूपी में शीतलहर का असर कम

Weather Update
ठंड का असर हुआ कम

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस और फिरोजाबाद जैसे जिलों में शीतलहर का प्रकोप अगले दो दिनों तक कम रहेगा। इन इलाकों में पछुआ हवाएं कम ठंडी होंगी, जिससे गलन और ठिठुरन में कमी आएगी।

पूर्वांचल में ठंड का असर जारी

हालांकि मेरठ, मुज्जफरनगर, शामली, बागपत, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, कानपुर और गोरखपुर सहित पूर्वांचल के जिलों में ठंडी पछुआ हवाओं का असर बना रहेगा। इन क्षेत्रों में गलन और ठंड से लोगों को अभी राहत नहीं मिलेगी।

तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से 9 से 11 जनवरी के बीच दिन और रात के तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इस दौरान पछुआ हवाएं कम ठंडी होंगी और गलन व कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी।

सोमवार से फिर बदलेगा मौसम

Weather Update
ठंड का असर हुआ कम

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आज से अगले दो दिनों तक प्रदेश में कहीं भी अत्यधिक घने कोहरे और शीत दिवस की चेतावनी नहीं है। लेकिन अगले सप्ताह सोमवार से मौसम फिर करवट ले सकता है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान है, जिससे ठंड का असर दोबारा बढ़ सकता है।

गोरखपुर और आसपास का हाल

गोरखपुर में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में कोहरे से मामूली राहत मिलेगी, लेकिन ठंड का असर जारी रहेगा। देवरिया और बस्ती में भी कोहरे के साथ गलन भरी ठंड पड़ने का पूर्वानुमान है।

Weather Update: दिल्ली में बरसे बादल, और ठिठुरने लगी राजधानी; 15 जनवरी तक राहत की उम्मीद नहीं!