Weather Update: श्रीनगर में भी पारा माइनस के पार, जानें अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान

कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड जारी है, जहां गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा। श्रीनगर समेत कई इलाकों में बादल छाए रहे, जबकि जम्मू में घने कोहरे से दृश्यता प्रभावित हुई।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 4, 2026

Weather Update: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इन दिनों सर्दी अपने चरम पर है। बर्फीली हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में आसमान बादलों से ढका हुआ है, जबकि गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है।

Weather Update: दिल्ली में सर्दी का सितम, विजिबिलिटी जीरो, शीतलहर ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

कश्मीर घाटी में ठंड का असर

Weather Update
श्रीनगर में भी पारा माइनस के पार

पूरे कश्मीर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीनगर हवाई अड्डे पर तापमान -2.0 डिग्री रहा। आसमान में घने बादल छाए रहने से ठंड और ज्यादा महसूस हो रही है।

गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -6.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे जम्मू-कश्मीर में सबसे कम है।

अन्य जिलों का हाल

पहलगाम: -5.2 डिग्री

शोपियां: -4.7 डिग्री

पुलवामा: -3.9 डिग्री

अनंतनाग: -3.0 डिग्री

काजीगुंड: -2.6 डिग्री

अवंतीपोरा: -2.4 डिग्री

बड़गाम: -2.0 डिग्री

कुपवाड़ा और गांदरबल: -1.6 डिग्री

कोकरनाग: -0.8 डिग्री

बांडीपोरा: -0.5 डिग्री

जम्मू में कोहरे का असर

जम्मू में भी ठंड बढ़ रही है। घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो गई है, जिससे राजमार्ग और संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई। जम्मू में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया।

अन्य स्थानों का तापमान

बनिहाल: 2.7 डिग्री

बटोत: 4.2 डिग्री

कटड़ा: 6.6 डिग्री

भद्रवाह: -1.5 डिग्री

कठुआ: 7.4 डिग्री

ऊधमपुर: 5.0 डिग्री

रामबन: 4.4 डिग्री

राजौरी: 3.2 डिग्री

किश्तवाड़: -3.6 डिग्री

रियासी: 8.5 डिग्री

डोडा: 4.2 डिग्री

लद्दाख में ठंड का प्रकोप

Weather Update
श्रीनगर में भी पारा माइनस के पार

लद्दाख में भी ठंड से कोई राहत नहीं है। कारगिल में न्यूनतम तापमान -11.2 डिग्री दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान -10.6 डिग्री रहा। यहां की बर्फीली हवाएं लोगों के लिए जीवन कठिन बना रही हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 20 जनवरी तक घाटी में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, बर्फीली हवाओं और गिरते तापमान के चलते जनजीवन पर असर जारी रहेगा।

Weather Update: जम्मू में सीजन की सबसे ठंडी रात, घने कोहरे के बीच IMD का अलर्ट जारी