Weather Update: जम्मू-कश्मीर में सर्दियों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुष्क मौसम के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है और लोग ठंड से बेहाल हैं। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में सोमवार को दिनभर धूप तो रही, लेकिन बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले दो सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
Weather Update: घने कोहरे की चादर में छिपा ताजमहल, कड़ाके की ठंड से कांपी ताजनगरी
गुलमर्ग में सबसे कम तापमान

गुलमर्ग में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह इलाका प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में -4.8, शोपियां में -5.6 और पुलवामा में -4.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। घाटी के अन्य इलाकों जैसे काजीगुंड, कोकरनाग और कुपवाड़ा में भी पारा शून्य से नीचे चला गया।
चिल्ले कलां का दौर
कश्मीर में 21 दिसंबर से शुरू हुआ 40 दिवसीय ‘चिल्ले कलां’ का दौर जारी है। इसे सर्दियों का सबसे कठिन समय माना जाता है। इस दौरान ठंड अपने चरम पर होती है और बर्फबारी की संभावना अधिक रहती है। घाटी के ऊपरी इलाकों में अब तक तीन बार बर्फबारी हो चुकी है, जबकि निचले इलाकों में लोग मौजूदा सर्दियों की पहली बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं।
स्नोफॉल का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। एक-दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं, जिससे घाटी के ऊपरी हिस्सों में ताजा बर्फ की चादर देखने को मिलेगी।
अन्य जिलों का तापमान

श्रीनगर: -3.6 डिग्री
पहलगाम: -4.8 डिग्री
काजीगुंड: 2.0 डिग्री
कोकरनाग: -1.2 डिग्री
कुपवाड़ा: -1.8 डिग्री
शोपियां: -5.6 डिग्री
पुलवामा: -4.2 डिग्री
बांडीपोर: 1.3 डिग्री
जम्मू संभाग में भी ठंड का असर दिख रहा है। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में 5.6, बटोत में 2.1, बनिहाल में -1.3 और भद्रवाह में -2.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
Weather Update: यूपी के कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।










